four year old girl dead body found in bihar muzaffarpur district काले हो गए थें होंठ, शरीर पर भी जख्म के निशान; बिहार में 4 साल की बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप, Bihar Hindi News - Hindustan
More

काले हो गए थें होंठ, शरीर पर भी जख्म के निशान; बिहार में 4 साल की बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप

पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ बंसवारी का भी निरीक्षण किया जहां से बच्ची के शव बरामद हुआ है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकरा टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गायब बच्ची का शव मिला है। हत्या कर शव को फेंका गया है।

Tue, 2 Sep 2025 10:47 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान
share
काले हो गए थें होंठ, शरीर पर भी जख्म के निशान; बिहार में 4 साल की बच्ची की लाश मिलने से हड़कंप

बिहार के मुजफ्फरपुर में 4 साल की बच्ची की लाश मिलने के बाद से हड़कंप मच गया है। जिले में सकरा के गन्निपुर बेझा गांव में गायब 4 वर्षीय बच्ची का शव बांसबाड़ी में मंगलवार के सुबह फेंका मिला। बच्ची मिंटू राय के पुत्री चंदासी कुमारी (4) बताया गया है। जो सोमवार के दोपहर बाद से गायब थी। बच्ची का शव गांव में मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गई। इसके बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई।

बच्ची के शरीर पर पिटाई के अनेकों जख्म दिख रहे हैं। बच्ची का होंठ काला हो चुका है और चेहरे पर भी जख्म के निशान दिख रहे हैं। सूचना मिलते ही सकरा थानाध्यक्ष राजू कुमार पाल ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकरा टू मनोज कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंचकर घटना की छानबीन कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में चावल-पास्ता खाने से बाप-बेटे की मौत, परिवार के 5 सदस्यों की हालत गंभीर

पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी लेने के साथ बंसवारी का भी निरीक्षण किया जहां से बच्ची के शव बरामद हुआ है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सकरा टू मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गायब बच्ची का शव मिला है। हत्या कर शव को फेंका गया है। हत्या की वजहों को लेकर सुराग ढूंढे जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मार दो वरना तलाक दे दूंगा, भाभी से देवर की हत्या पति ने कराई;मर्डर केस का खुलासा
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।