father and son died after ate rice and pasta five family members serious in bihar बिहार में चावल-पास्ता खाने से बाप-बेटे की मौत, परिवार के 5 सदस्यों की हालत गंभीर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में चावल-पास्ता खाने से बाप-बेटे की मौत, परिवार के 5 सदस्यों की हालत गंभीर

इसके बाद आनन फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान किशन बिहारी और उसके तीन साल के पुत्र अमित की मौत हो गई। जबकि किशन बिहारी की पत्नी पूजा देवी, चाची प्रेमा देवी बेटी सुप्रिया व अमृता के अलावा पड़ोसी चंदन की बेटी दिया की हालत गंभीर है।

Tue, 2 Sep 2025 09:54 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, बक्सर
share
बिहार में चावल-पास्ता खाने से बाप-बेटे की मौत, परिवार के 5 सदस्यों की हालत गंभीर

बिहार में चावल-पास्ता खाने से बाप-बेटे की मौत हो गई है। यह भोजन करने से पांच लोगों की हालत गंभीर हो गई है। बक्सर केऔद्योगिक थाना क्षेत्र के दहीवर गांव में बीती रात चावल-पास्ता खाने से पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि पांच लोगों को गंभीर अवस्था में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के किशन बिहारी के परिवार में रात को पास्ता चावल बना था। रात 9 बजे परिवार के सभी सदस्यों ने भोजन किया था जिसके बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।

इसके बाद आनन फानन में सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया। इलाज के दौरान किशन बिहारी और उसके तीन साल के पुत्र अमित की मौत हो गई। जबकि किशन बिहारी की पत्नी पूजा देवी, चाची प्रेमा देवी बेटी सुप्रिया व अमृता के अलावा पड़ोसी चंदन की बेटी दिया की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि एफएसएल को बुलाया गया है। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। पुलिस अन्य बिंदुओं पर जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।