पटना में नीट छात्रा की मौत के बाद पप्पू यादव ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर, लड़कियों से एक अपील
पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार के गर्ल्स हॉस्टलों में रहने वाली लड़कियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। पप्पू यादव ने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों से अपील की है कि वो डरे नहीं और हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत संपर्क करें।

पटना में नीट छात्रा से दरिंदगी और फिर उसकी मौत की घटना ने सबको सन्न कर दिया है। छात्रा जहानाबाद की रहने वाली थी लिहाजा पुलिस की जांच पटना से लेकर जहानाबाद तक चल रही है। इस बीच अब पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने बिहार के गर्ल्स हॉस्टलों में रहने वाली लड़कियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है। पप्पू यादव ने हॉस्टल में रहने वाली लड़कियों से अपील की है कि वो डरे नहीं और हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर तुरंत संपर्क करें।
पप्पू यादव ने हेल्पलाइन नंबर जारी करते हुए अपने फेसबुक पेज पर लिखा, ‘पटना व बिहार के सभी गर्ल्स हॉस्टल में रहने वाली बेटियों के लिए एक विनम्र और अत्यंत महत्वपूर्ण सूचना। यदि आपको किसी भी प्रकार की परेशानी, असहजता, भय या शोषण का सामना करना पड़ रहा हो, या आपको शैक्षणिक एवं आर्थिक सहायता की आवश्यकता हो, तो बिना किसी संकोच के तुरंत हमारे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। याद रखें, आप अकेली नहीं हैं—हम हर कदम पर आपके साथ हैं। हेल्पलाइन: 6207084398 | 9534549311’
पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल की नीट छात्रा की मौत की जांच एसआईटी कर रही है। हालांकि, अभी तक इस मामले के असली आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े हैं। इस पूरे कांड में पुलिस के रवैये पर भी सवाल उठे थे। सांसद पप्पू यादव भी नीट छात्रा की मौत के मामले में सरकार औऱ पुलिस पर लगातार सवाल उठ रहे हैं।
पप्पू यादव ने कहा था कि पटना के गर्ल्स छात्रावास में बच्चियों के साथ हॉस्टल संचालक गलत कर रहे हैं। कई छात्रावास रूल रेगुलेशन को फॉलो भी नहीं करते हैं, जिस वजह से यहां बेटियां सेफ नहीं है। नीट की छात्रा ह.त्याकांड मामले में किसी पर भी कार्रवाई ना होना, साफ जाहिर करता है कि बड़ी साजिश है। आखिर अभी तक थाना प्रभारी को सस्पेंड क्यों नहीं किया गया, जो बिना जांच के जज बन रही थी?




साइन इन