Husband eye gouged out in Patna bihta after he Protest against harassment with wife पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति की आंख फोड़ी, पटना के बिहटा में हैवानियत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति की आंख फोड़ी, पटना के बिहटा में हैवानियत

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुन्दन नट ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद युवक ने घटना का विरोध किया।

Thu, 22 Jan 2026 06:21 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति की आंख फोड़ी, पटना के बिहटा में हैवानियत

पटना के बिहटा में पत्नी से छेड़छाड़ का विरोध करने पर पति के साथ हैवानियत की गई। यहां सदीसोपुर में पत्नी के साथ छेड़खानी करने का विरोध करने पर बदमाशों ने उसके पति के साथ मारपीट की। इसके बाद पिस्टल की बट से मारकर आंख फोड़ दी। महिला ने पति की आंख फोड़ने का आरोप पड़ोसी कुन्दन नट पर लगाया है। महिला ने जख्मी पति के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल मे भर्ती कराया है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित ने आरोप लगाया कि कुन्दन नट ने उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करने का प्रयास किया। महिला ने घटना की जानकारी अपने पति को दी। जिसके बाद युवक ने घटना का विरोध किया। गुस्से में आकर कुन्दन नट अपने पांच सहयोगी के साथ मिलकर युवक के साथ मारपीट करते हुए पिस्टल की बट से उसकी आंख फोड़ दी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा मौत केस: जहानाबाद से स्कॉर्पियो चालक हिरासत में, कई सवाल अनसुलझे

थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं घायल की पत्नी की लिखित शिकायत पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद सभी आरोपित फरार है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी लाभुक की सामाजिक सुरक्षा पेंशन बंद नहीं होगी, नीतीश सरकार का बड़ा ऐलान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।