former ward councillor son rakesh kumar shot dead in bihta patna पटना के बिहटा में पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, कुएं में मिली लाश, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के बिहटा में पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, कुएं में मिली लाश

इसके फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम घटनास्थल पर पहुंच नमूने इकट्ठा कर ले गए। राकेश कुमार दरियापुर निवासी सर्वा उर्फ सखा पासवान का पुत्र था। राकेश की मां पूर्व में वार्ड पार्षद थी। उसकी मौत की खबर खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

Wed, 28 Jan 2026 07:19 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना के बिहटा में पूर्व वार्ड पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, कुएं में मिली लाश

बिहटा में अपराधियों ने पूर्व वार्ड पार्षद के पुत्र राकेश कुमार (33) की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना आईआईटी थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव की है। मंगलवार की सुबह राकेश कुमार का शव कुएं से बरामद हुआ। युवक के पीठ में गोली लगी थी। हत्या का कारण स्पष्ट नहीं है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

इसके फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉयड की टीम घटनास्थल पर पहुंच नमूने इकट्ठा कर ले गए। राकेश कुमार दरियापुर निवासी सर्वा उर्फ सखा पासवान का पुत्र था। राकेश की मां पूर्व में वार्ड पार्षद थी। उसकी मौत की खबर खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आज छाता रखें साथ, आसमान में छाएंगे बादल और यहां होगी बरसात; बिहार में कैसा रहेगा

मृतक के बड़े भाई बालकृष्ण उर्फ छोटे पासवान ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे के करीब से घर से नाश्ता कर राकेश सड़क पर जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन देर रात तक वह घर वापस नहीं लौटा। इसके बाद उसकी काफी खोजबीन की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह में गांव के लोगों से सूचना मिली बधार स्थित कुएं में राकेश का शव पड़ा है।

थानाध्यक्ष रौशन कुमार राज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के घर और आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। इस संबंध में परिजन की लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में पीएम आवास के 40 फीसदी आवेदकों के अयोग्य होने का खतरा, क्या है वजह
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।