cloudy weather and rain in bihar due to western disturbance temperature will fall आज छाता रखें साथ, आसमान में छाएंगे बादल और यहां होगी बरसात; बिहार में कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आज छाता रखें साथ, आसमान में छाएंगे बादल और यहां होगी बरसात; बिहार में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: पटना में बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मंगलवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई।

Wed, 28 Jan 2026 07:29 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना
share
आज छाता रखें साथ, आसमान में छाएंगे बादल और यहां होगी बरसात; बिहार में कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में बुधवार को एक मजबूत पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव रहेगा। इससे प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आ सकती है। वहीं पश्चिमी चंपारण, पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सारण जिले के एक या दो स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। साथ ही हल्की बारिश होने के आसार हैं। रात में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म हो जाएगा। इससे बादल छंट जाएंगे। गुरुवार को उत्तर पश्चिमी, उत्तर-मध्य और दक्षिण-पश्चिम भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाए रहेंगे।

इधर, मंगलवार को प्रदेश के ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई। राज्य का न्यूनतम तापमान 6.8 से 17.9 और अधिकतम 23.7 से 27.6 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य का मौसम शुष्क बना रहा है। सुबह के समय सबसे कम दृश्यता 300 मीटर गया जी में दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे कम तापमान 6.8 डिग्री समस्तीपुर और सबसे अधिक 27.6 डिग्री किशनगंज में रिकॉर्ड हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Uबिहार के छपरा में इंजीनियर की गोली मारकर हत्या, आपसी रंजिश में मर्डर

पटना का अधिकतम और न्यूनतम पारा गिरा

पटना में बुधवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रहने के आसार हैं। इससे अधिकतम तापमान में गिरावट आएगी। हालांकि मौसम में विशेष बदलाव के आसार नहीं है। मंगलवार को पटना के न्यूनतम तापमान में 0.8 डिग्री और अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। पटना का अधिकतम तापमान 23.9 और न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मुजफ्फरपुर में कैसा रहेगा मौसम

मुजफ्फरपुर जिले में मौसम में गुरुवार से फिर बदलाव होगा। आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं और तेज हवा के साथ बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई गई है।

डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विभाग ने अगले 28 जनवरी से एक फरवरी तक का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान अवधि में मौसम आम तौर पर शुष्क रहने का अनुमान है। हालांकि, 29 जनवरी को मौसम में परिवर्तन होने के आसार हैं। आसमान में गरज वाले बादल बन सकते हैं और तेज हवा के साथ बारिश की संभावना है।

उन्होंने कहा कि पूर्वानुमान अवधि में औसतन 6-12 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से पछुआ हवा चल सकती है। वहीं, अधिकतम तापमान 23 से 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 24.2 और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सयस दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: 40 में जिसका DNA मिला वहीं आरोपी, नीट छात्रा मौत मामले में परिजन नाराज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।