Foreign miscreants targeting useless mobile phones shocking revelations in Bihar UP police action बेकार मोबाइल पर विदेशी ताकतों की नजर, बिहार-यूपी पुलिस की कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेकार मोबाइल पर विदेशी ताकतों की नजर, बिहार-यूपी पुलिस की कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा

बिहार एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह फेरी वाले सहयोगियों से पुराना मोबाइल लेता है। इसके अलावा उसके सहयोगी हैदराबाद, तमिलनाडु, दिल्ली जैसे बड़े शहरों से भी पुराने मोबाइल की खरीदारी करते हैं। इन पुराने मोबाइल को तोड़कर उसका मदर बोर्ड बेच दिया जाता है।

Sat, 4 April 2026 06:40 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
बेकार मोबाइल पर विदेशी ताकतों की नजर, बिहार-यूपी पुलिस की कार्रवाई में चौंकाने वाला खुलासा

विदेशी डेटा सेंटर वाले बिहार के कबाड़ियों से पुराने मोबाइल का मदर बोर्ड खरीद रहे हैं। इस मदर बोर्ड से डेटा चोरी की जा रही है। भंगार वाले के हाथों लाखों मोबाइल का डेटा विदेश पहुंच चुका है। इसका खुलासा बिहार एसटीएफ ने किया है। बिहार एसटीएफ व उत्तर प्रदेश की पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इसका खुलासा हुआ है। पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले के लालगंज थाने के केस में कटिहार में भंगार वाले की गिरफ्तारी की है। भंगार व्यवसायी इस्तार आलम ने पूछताछ में पुराने मोबाइल के मदर बोर्ड से जुड़े बड़े रैकेट से पर्दा उठाया।

बिहार एसटीएफ ने बताया है कि बीते एक अप्रैल को यूपी पुलिस के साथ की गई संयुक्त कार्रवाई में कटिहार के रौतारा थाने के हथिया दियरा निवासी इस्तार आलम को उसके मोबाइल के भंगार दुकान से गिरफ्तार किया गया। वह यूपी के रायबरेली जिले के लालगंज थाना कांड संख्या 95/26 में वांछित प्राथमिकी अभियुक्त था। इस्तार आलम बिहार समेत कई राज्यों में पुराने मोबाइल खरीदने का रैकेट चलाता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:अब आधार कार्ड में जन्मतिथि भी सुधरेगा, हाईकोर्ट में यूआईडीएआई पटना के निदेशक तलब

बिहार एसटीएफ के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस को बताया कि वह फेरी वाले सहयोगियों से पुराना मोबाइल लेता है। इसके अलावा उसके सहयोगी हैदराबाद, तमिलनाडु, दिल्ली जैसे बड़े शहरों से भी पुराने मोबाइल की खरीदारी करते हैं। इन पुराने मोबाइल को तोड़कर उसका मदर बोर्ड दूसरे फेरी वाले को बेच दिया जाता है।

आजकल महंगे और लेटेस्ट मोबाइल के शौक में युवा पीढ़ी के लोग पुराना मोबाइल बदलने को तत्पर रहते हैं। कई बार पुराना मोबाइल बगैर डेटा हटाए बेच भी देते हैं। पुराना मोबाइल कई बार कबाड़ में भी बेचा जाता है। आजकल बिहार में पुराने मोबाइल से सामान खरीब बिक्री का भी धंधा जोरों पर है। लेकिन, अनजान हाथों में पुराना मोबाइल चाहे बेकार ही क्यों ना हो ,देना जोखिम भरा काम है। विदेश सेंटर ऐसे मोबाइल किसी भी जुगाड़ से जुटा रहे हैं। इनक मदर बोर्ड से डेटा रिकवर कर बड़ा खेल चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरभंगा में ज्वेलरी शॉप से 2 करोड़ की लूट, बंदूक दिखा दिनदहाड़े कैश-जेवर ले गए

फर्जी आधार कार्ड बनाने वाला गिरोह पकड़ाया

इधर, किशनगंज में पुलिस ने फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा किया है। बांग्लादेश से सटे किशनगंज के टेढ़ागाछ प्रखंड के टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड बनाए जा रहे थे। पुलिस ने इस मामले में टेढ़ागाछ थाना क्षेत्र के बलुआजगीर निवासी आरोपी मनोहर कुमार शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 400 लोगों ने नाम के अलग-अलग आधार कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, एक लैपटॉप, एक मॉनीटर, थंब स्कैनर, फिंगर प्रिंट स्कैनर, सीपीयू, पासबुक, जाति प्रमाण पत्र सहित 57 प्रकार के दस्तावेज व सामग्री जब्त की है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मोतिहारी में जहरीली शराब का कहर? अब तक 4 की मौत; परिजनों को झुठला रही पुलिस
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।