flood relief money sent to dead people bank account in bihar bakhtiyarpur बाढ़ राहत के पैसे मरे हुए लोगों के बैंक खातों में भेज दी, बिहार में गजब हुआ, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बाढ़ राहत के पैसे मरे हुए लोगों के बैंक खातों में भेज दी, बिहार में गजब हुआ

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतकों के खाते में बाढ़ सहायता की राशि आई। हरदासपुर दियारा निवासी राम बालक राय, दीना राय,कैलाश राय,राम किशुन राय अलखदेव राय का निधन वर्ष 2024 से पहले हो चुकी है। लेकिन उनके बैंक खाते में बाढ़ सहायता की राशि 7-7 हजार रुपये भेजी गई।

Mon, 1 Sep 2025 07:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, पटना
share
बाढ़ राहत के पैसे मरे हुए लोगों के बैंक खातों में भेज दी, बिहार में गजब हुआ

बिहार की राजधानी पटना से सटे बख्तियारपुर दियारा में बाढ़ राहत की सहायता राशि कई मृतकों के बैंक खातों में भेजने का मामला सामने आया है। प्रखंड की हरदासपुर दियारा, कालादियारा, रूपस महाजी, चिरैया रूपस और रामनगर सतभैया पंचायत के बाढ़ पीड़ितों के बैंक खाते में सात-सात हजार रुपये आए हैं। जिनमें कई लाभार्थियों का निधन हो चुका है। हालांकि मृतकों के बैंक खाते अब भी चालू हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अधिकारियों को इस मामले से अवगत करा दिया है।

हरदासपुर दियारा के मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि उनके पंचायत में बाढ प्रभावितों की सूची में लगभग सौ लोग ऐसे हैं जो पंचायत के निवासी नहीं है। जबकि आठ से दस लोगों का निधन हो चुका है। उनका आरोप है कि बाढ़ पीड़ितों की सूची के लिए न तो अनुश्रवण समिति की राय ली गई और न ही किसी मुखिया से पारिवारिक जानकारी मांगी गई। मुखिया मनोज कुमार ने बताया कि मृतकों की सूची जनप्रतिनिधियों ने सीओ को दी थी। इसके बावजूद जिला मुख्यालय के कर्मियों की लापरवाही से मृतकों के खाते में राशि भेजी गई है। उनका आरोप है कि रूपस महाजी के कई वार्डों में पति-पत्नी के खाते में भी बाढ़ सहायता राशि आई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गधा है यहां का विधायक, मनेर में तेज प्रताप यादव का भाई वीरेंद्र पर हमला

इनके खाते में आई राशि

इस मामले का खुलासा तब हुआ जब मृतकों के खाते में बाढ़ सहायता की राशि आई। हरदासपुर दियारा निवासी राम बालक राय, दीना राय,कैलाश राय,राम किशुन राय अलखदेव राय का निधन वर्ष 2024 से पहले हो चुकी है। लेकिन उनके बैंक खाते में बाढ़ सहायता की राशि 7-7 हजार रुपये भेजी गई। ऐसे ही अन्य चार पंचायतों के सैकड़ों मृतकों के खाते में बाढ़ राहत की राशि आई है।

हदरासपुर के मुखिया मनोज कुमार ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सूची के बारे में न तो अनुश्रवण समिति की राय ली गई और न ही किसी मुखिया से पारिवारिक जानकारी मांगी गई। हमारे पंचायत में मृतकों और नहीं रहने वालों के खाते में बाढ़ राहत की राशि आई है। इसकी जानकारी अधिकारियों को दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में गणपति पूजा पंडाल में फायरिंग, विधायक और उनके पति बाल-बाल बचे

बख्तियारपुर के सीओ निरंजन कुमार ने कहा कि मुखिया से मृतकों के बैंक खाते में बाढ़ सहायता राशि भेजने की शिकायत मिली है। कुछ ऐसे भी परिवार है जिसमें पति-पत्नी दोनों के खाते में राशि जमा हुई है। इसकी जांच कराई जाएगी। जांचोपरांत राशि लौटने की कार्रवाई होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:देवर के प्यार में दीवानी भाभी ने पति को कमरे में बंद कर किया बड़ा कांड, अब फरार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।