due to record water in falgu river flood in nalanda jahanabad and gaya in bihar Bihar Flood: नौ तटबंध टूटे, नालंदा का जहानाबाद से संपर्क कटा; फल्गू नदी ने बिहार में मचा दी तबाही, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Flood: नौ तटबंध टूटे, नालंदा का जहानाबाद से संपर्क कटा; फल्गू नदी ने बिहार में मचा दी तबाही

Bihar Flood: नालंदा का जहानाबाद से सीधा संपर्क कट गया है। इतना ही नहीं ओकरी गांव के पास एकंगरसराय-मसौढ़ी सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गयी है। टूटे तटबंधों से लगातार पानी का फैलाव खेतों में हो रहा है। हजारों एकड़ में लहलहाती धान की फसल डूब गई है।

Sun, 24 Aug 2025 06:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना/ नालंदा/जहानाबाद/गयाजी
share
Bihar Flood: नौ तटबंध टूटे, नालंदा का जहानाबाद से संपर्क कटा; फल्गू नदी ने बिहार में मचा दी तबाही

Bihar Flood: फल्गु में देर रात झारखंड से रिकार्ड पानी आने के बाद जल संसाधन विभाग ने हाई एलर्ट जारी कर दिया है। फल्गू में अत्यधिक जलस्राव के कारण नालंदा, जहानाबाद और गया में तबाही की स्थिति है। कई स्थानों पर जमींदारी बांध को नुकसान पहुंचा है। नौ स्थानों पर तटबंध क्षतिग्रस्त हुआ है। नालंदा जिले के पश्चिम इलाके से गुजरने वाली लोकाइन नदी भी उफना गयी है। इसके अलावा मुहाने नदी भी उफान पर है।

उधर, एकंगरसराय-जहानाबाद मुख्य सड़क पर जहानाबाद जिले में पड़ने वाले मिल्कीपर गांव के पास फल्गु नदी का चार फीट पानी बह रहा है। इसके कारण वाहनों की आवाजाही ठप हो गयी है। नालंदा का जहानाबाद से सीधा संपर्क कट गया है। इतना ही नहीं ओकरी गांव के पास एकंगरसराय-मसौढ़ी सड़क के ऊपर से बाढ़ का पानी बह रहा है। गाड़ियों की आवाजाही बंद हो गयी है। टूटे तटबंधों से लगातार पानी का फैलाव खेतों में हो रहा है। हजारों एकड़ में लहलहाती धान की फसल डूब गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के भोजपुर, बक्सर समेत 9 जिलों में भारी बारिश, पटना में कैसा रहेगा मौसम

एकंगरसराय व हिलसा के करीब 12 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। लोग अपने घर की छतों व आसपास के ऊंचे स्थानों पर शरण ले रहे हैं। दस हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। एकंगरसराय के मंडाछ-मीनाबाजार रोड में लालबाग के पास कटाव होने से 6 गांवों का संपर्क प्रखंड मुख्यालय से टूट गया है। बाढ़ के कारण हिलसा-पभेड़ी मार्ग में रेडी पुल, दामोदरपुर और शोहरापुर गांव के पास दो किलोमीटर तक सड़क के ऊपर से दो फीट पानी बह रहा है। दर्जनों गांवों का हिलसा बाजार से सम्पर्क खत्म हो गया है। जहानाबाद में 20- 25 गांवों के करीब 20 हजार से अधिक आबादी प्रभावित हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार चुनाव: फुलपरास विस सीट पर कौन मारेगा बाजी, JDU के गढ़ में राहुल भी जा रहे
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।