five kawariya dead when pickup overturn in water bhagalpur shahkund sultanganj भगवान शिव को जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों की पिकअप वैन पानी में गिरी, 5 की मौत; बिहार में बड़ा हादसा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

भगवान शिव को जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों की पिकअप वैन पानी में गिरी, 5 की मौत; बिहार में बड़ा हादसा

घायल कांवरियों के अनुसार पिकअप गाड़ी पर छोटा डीजे सेट था और वे लोग पूरे साजो-सामान के साथ गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रहे थे। अधिकांश लोग शाहकुंड के पास खेरई गांव के रहने वाले थे। धमना नदी के पुल के पास यह घटना हुई है। 

Mon, 4 Aug 2025 05:39 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, एक संवाददाता, शाहकुंड, भागलपुर
share
भगवान शिव को जल चढ़ाने जा रहे कांवरियों की पिकअप वैन पानी में गिरी, 5 की मौत; बिहार में बड़ा हादसा

बिहार के भागलपुर में बड़ा हादसा हो गया है। शाहकुंड से सुल्तानगंज के बीच रविवार की रात कांवरियों से भरी एक पिकअप वैन पानी में पलट गई जिसमें 5 कांवरियों की मौत हो गई। रात 12.50 बजे तक पांच शव बरामद किए जा चुके हैं। सभी कांवरिया शाहकुंड से महतो थान के रास्ते सुल्तानगंज जा रहे थे। महतो थान के पास ही यह हादसा हुआ है। घायल कांवरियों को रात के लगभग सवा बारह बजे शाहकुंड पीएचसी लाया गया। इसमें से एक की मौत हो गई थी। घटना की सूचना पर शाहकुंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची है।

शाहकुंड से महतो थान के रास्ते सुल्तानगंज जाने वाली सड़क संकरी है और कई जगहों पर अभी लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क के दोनों तरफ पानी भरा हुआ है। घायल कांवरियों के अनुसार पिकअप गाड़ी पर छोटा डीजे सेट था और वे लोग पूरे साजो-सामान के साथ गंगा स्नान करने सुल्तानगंज जा रहे थे। अधिकांश लोग शाहकुंड के पास खेरई गांव के रहने वाले थे। धमना नदी के पुल के पास यह घटना हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि सभी डीजे गाड़ी से सुल्तानगंज गंगा स्नान करने जा रहे थे। सुल्तानगंज में गंगा स्नान करने के बाद सभी जेठौरनाथ मंदिर में जल चढ़ाने के लिए रवाना होने वाले थे। सोमवारी को जल चढ़ाने की योजना था। इस हादसे में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पांच साल तक ट्रांसफर नहीं, साल में दो बार तबादल के लिए आवेदन का मौका; नए नियम
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के चंपारण में ऑरेंज अलर्ट, सीवान में भी बरसेंगे बदरा; मौसम का हाल

चालक के गाड़ी में फंसने की आशंका

इसलिए रविवार को देर रात घर से सुल्तानगंज के लिए निकले थे। मृतकों में पुरानी खेराई के संतोष कुमार, मनोज कुमार (24), विक्रम कुमार (23), कसबा खेरई के रवीश कुमार उर्फ मुन्ना कुमार (18) और अंकुश कुमार शामिल हैं। इसके अलावा गाड़ी के चालक का अभी पता नहीं चल पाया है। आशंका व्यक्त की जा रही है कि चालक गाड़ी में ही फंसा रह गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस द्वारा सभी मृतकों को पानी से निकालने के बाद एंबुलेंस शाहकुंड पीएचसी लाया गया है।

मौके पर पहुंची शाहकुंड थाने की डायल 112 टीम के पुलिस पदाधिकारी मंजीत कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे। पिकअप वैन पानी भरे गड्ढे में गिरा था। गड्ढे से निकाले गए लोगों को एंबुलेंस से अस्पताल लाया गया। वहीं डीएसपी लॉ इन ऑर्डर नवनीत कुमार ने बताया कि शाहकुड एसएचओ से जानकारी मिली है कि कांवरियों को ले जा रही एक पीकअप वैन पानी में पलट गई है। अभी तक पांच लोगों की मौत की जानकारी दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पंजाब, हरियाणा के बाद अब बिहार में स्टेट नारकोटिक्स ब्यूरो, DGP का फरमान

जिंदा बचे कांवरिया पिंटू कुमार ने बताया घटनाक्रम

इस हादसे में जिंदा बचे पिंटू कुमार ने पूरी घटनाक्रम को बताया। उन्होंने बताया कि बारिश के कारण महतो थान के पास मिट्टी पर अचानक गाड़ी एक तरफ खींचाने लगी। शायद वहां पहिया फिसल रहा था। इसी क्रम में बगल से गुजरे बिजली के तार के संपर्क में गाड़ी आ गई। इससे लोगों को करंट का झटका लगा और गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिर गई। पिंटू ने बताया कि करंट का झटका उसको लगा और वह दुर्घटना के समय दूर फेंका गया। लेकिन गाड़ी सवार अन्य लोग गाड़ी के साथ ही पानी में चले गए।

उसने बताया कि गाड़ी के पानी में जाने के बाद जब चीख-पुकार मचा तो पास के कुछ लोग दौड़कर पहुंचे। उस रास्ते से गुजर रहे लोग भी रुके। इसके बाद पुलिस भी पहुंची। लोगों की मदद से पानी में गए लोगों को निकाला जा रहा था। लेकिन अधिकांश लोग अचेत थे और अस्पताल पहुंचने के बाद जानकारी मिली कि उनकी मौत हो गई। उसने बताया कि गाड़ी में वे लोग 10 की संख्या में थे। घटना स्थल पर घुप अंधेरा छाया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:50 की दुल्हान, 18 साल का दूल्हा; गुजरात में शुरू हुई लव स्टोरी और बिहार में शादी
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।