दूल्हा के भाई समेत 5 की संदिग्ध मौत, शराब पीने की चर्चा; एक्साइज कमिश्नर का गजब का जवाब
बीते 14 फरवरी की रात भोजपुर जिले के तरारी गांव से बिक्रमगंज के मठिया निवासी पूजन सिंह के पुत्र की शादी को लेकर गांव में तिलक आया था। तिलक के बाद सभी अपने घर वापस लौट गए। समारोह से लौटे पांच लोगों की एक के बाद एक कर मौत हो गई

बिहार के सासाराम में पांच लोगों की संदेहास्पद मौत से प्रशासन में कोहराम मच गया। एक तिलक समारोह के बाद 24 घंटे के अंदर दूल्हा के भाई समेत पांच लोगों की संदेहास्पद मौत हो गई। मृतकों में बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के मठिया गांव से एक लल्लू सिंह, नासरीगंज थाना क्षेत्र के सबदला से एक, गरहथा से एक तथा अकोढ़ीगोला से दो खाना बनाने वाले की मौत हुई। शराब पीने से मौत की चर्चा है। छानबीन के लिए गांव पहुंचे का अजीबोगरीब बयान आया है। एक्साइज कमिश्नर ने कहा है कि कुत्ते के काटे से मौत की संभावना है। आश्चर्य है कि दो दिनों में कुत्ता काटने से पांच लोगों की मौत कैसे हो गई। सभी मृतकों का दाह संस्कार पहले ही कर दिया गया।
बीते 14 फरवरी की रात भोजपुर जिले के तरारी गांव से बिक्रमगंज के मठिया निवासी पूजन सिंह के पुत्र की शादी को लेकर गांव में तिलक आया था। तिलक के बाद सभी अपने घर वापस लौट गए। लेकिन इसी बीच बीते 16 फरवरी को मठिया निवासी पूजन सिंह के करीब तीस वर्षीय पुत्र लल्लू सिंह की तबीयत खराब हो गई। जिसकी मौत इलाज के दौरान हो गई।
इसी बीच पता चला कि मृतक लल्लू सिंह के नासरीगंज के रिश्तेदार सबदला, गरहाथा गांव से एक-एक तथा अकोढ़ीगोला से खाना बनाने वाले दो हलवाई सहित कुल पांच लोगों की भी मौत हो गई है। घटना की जानकारी होने पर पुलिस प्रशासन के भी कान खड़े हो गए। स्थानीय प्रशासन द्वारा संबंधित थाने के गांवों में जाकर जांच शुरू कर दी गई है। समाचार लिखे जाने तक जहां मृतकों के परिवार में शोक व्याप्त है। आमजनों में इस संदेहास्पद मौत की घटना की चर्चा जोरों पर है।
एसपी रौशन कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम को भेजा गया है। गंभीरता पूर्वक मामले की जांच की जा रही है। जांच टीम का विस्तृत प्रतिवेदन आने के बाद कुछ स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। जल्द ही पुलिस किसी ठोस निष्कर्स पर पहुंचेगी।
इधर बुधवार को उत्पाद विभाग की टीम भी गांव पहुंची। उत्पाद विभाग के सहायक आयुक्त तारिक महमूद ने बताया कि प्राप्त सूचना के आलोक में जांच की गयी। कुछ लोगों के घर वालों से पता चला है कि कुत्ता काट लिया था उससे उसकी मौत हुई है। 14 तारीख को घर में फंक्शन था। 15 तारीख को तबीयत खराब हुई। अगर शराब से मौत का मामला होता तो 14 से ही तबीयत खराब हो जाता। बिना पोस्टमार्टम रिपोर्ट के उनका यह बयान लोगों को हैरान कर रहा है।




साइन इन