बेवफाई का बदला ले लिया.., प्रेमिका को गोली मार थाने में आकर बोला प्रेमी
देर रात में किशोरी के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय किशोरी के परिवार वाले गहरी नींद में थे। परिवार वालो को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। पुलिस जब जांच के लिए आई और छात्रा के घर परिवार वालो को जगा कर हत्या की जानकारी दी।

बिहार में एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मरकर हत्या कर दी है। मुजफ्फरपुर जिले में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद खून सना हाथ लेकर प्रेमी थाने पहुंच गया। उसने पुलिस से कहा - बेवफाई का बदला ले लिया। सकरा थाने के एक गांव में मंगलवार की देर रात यह घटना हुई। मृतक 16 वर्षीय छात्रा डीपीएस सरमस्तपुर में 9 वी कक्षा में पढ़ती थी। ग्रामीणों के अनुसार हत्या करने के बाद हत्यारे युवक खुद सकरा थाना हाथ में पिस्तौल लेकर पहुंचा और आत्म समर्पण के दिया।
हालांकि, पुलिस का दावा है कि छात्रा को गोली मारकर हत्या कर भाग रहे एक हत्यारे को गश्ती पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने एक पिस्तौल, एक खोखा बरामद किया है। गिरफ्तार युवक छात्रा का पड़ोसी बताया जा रहा है। देर रात में किशोरी के घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया। घटना के समय किशोरी के परिवार वाले गहरी नींद में थे। परिवार वालो को इसकी जानकारी तक नहीं हुई। पुलिस जब जांच के लिए आई और छात्रा के घर परिवार वालो को जगा कर हत्या की जानकारी दी।
घर में सीढ़ी पर छात्रा लुढ़की पड़ी थी। जिसे देखकर परिजनों ने चीत्कार मारना शुरू कर दिया। इसके बाद आसपास के लोग जुटने लगे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिय एसकेएमसीएच भेज दिया है।
तमिलनाडु से भगाई किशोरी गोरौल से की गई बरामद
इधर मुजफ्फरपुर के ही गोरौल थाना पर मंगलवार को उस समय अजीब स्थिति उतपन्न हो गई, जब तमिलनाडु पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को गोढ़ीया चौक से बरामद कर थाने पर लाई। उसे मुजफ्फरपुर जिले के कुढ़नी थाना क्षेत्र में पड़ते दयालपुर गांव के एक युवक ने भगा कर शादी कर लाया था। लड़की मूल रूप से बेतिया जिले की रहने वाली है। दरअसल, दोनों के परिवार वाले तमिलनाडु के वीरना ब्रीज थाना क्षेत्र में रहकर मजदूरी करते थे।
दोनों का एक-दूसरे के घर आना-जाना होता था। इसी बीच कुढ़नी के दयालपुर गांव निवासी संजय पासवान के पुत्र आयुष का दूसरे परिवार की 13 वर्षीय लड़की से नजदीकी बढ़ी। उसे बहला कर एक मंदिर में शादी कर ली और उसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। तब लड़की के परिजनों ने तमिलनाडु के बिरना ब्रिन एम-8 थाने में केस दर्ज करवाया था। उसी आधार पर तामिलनाडु पुलिस उसके फोन के लोकेशन के आधार पर पहुंची।
यहां स्थानीय पुलिस की एसआई के साथ 11 फरवरी से ही लड़की की तलाश की जा रही थी, लेकिन वह अपना ठिकाना बदल रही थी। मंगलवार को आयुष के गोरौल में पड़ते आदमपुर गांव में ननिहाल है। पुलिस वहीं से लकड़ी को बरामद किया। हालांकि आयुष के दर्जनों परिजन थाने पर लड़की को जबरन ले जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने सब को खदेड़ दिया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया नाबालिग लड़की को सुरक्षित तमिलनाड़ू पुलिस अपने साथ ले गई। वहां कानूनी प्रक्रिया होगी।




साइन इन