Five hundred crore business affected due to lpg cylinder crisis hotel food processing units are in trouble LPG गैस की किल्लत से रोज 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित, अब इन उद्योगों पर संकट गहराया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

LPG गैस की किल्लत से रोज 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित, अब इन उद्योगों पर संकट गहराया

व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल व रेस्टोरेंट उद्योग को भी गहरा झटका लगा है। गांधी मैदान के नजदीक स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक विनोद खेरिया बताते हैं कि उनके रेस्टोरेंट में प्रतिदिन 20 व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग होता है।

Thu, 12 March 2026 06:16 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
LPG गैस की किल्लत से रोज 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित, अब इन उद्योगों पर संकट गहराया

व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति में बाधा आने के कारण पटना में प्रतिदिन 500 करोड़ से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हो रहा है। होटल, रेस्टोरेंट, फूड प्रोसेसिंग यूनिटें, स्टील फैब्रिकेशन, आलमीरा रंगाई उद्योग सीधे-सीधे प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा होस्टल, निजी लॉज और मेस चलाने वाले उद्यमियों को भी काफी परेशानी हो रही है। कारोबारियों ने आशंका जतायी है कि यदि स्थिति जल्दी सामान्य नहीं हुई तो कई चीजों की कीमत में इजाफा होना तय है।

स्टील फैब्रिकेशन उद्योग प्रभावित

व्यावसायिक गैस सिलेंडर की आपूर्ति नहीं होने से पटना का स्टील फैबिक्रेशन उद्योग बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। खासकर पटना सिटी और फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत यह उद्योग बुरी तरह लड़खड़ाने लगा है। पटना में स्टील फैब्रिकेशन उद्योग का कारोबार लगभग पांच हजार करोड़ का बताया जाता है। बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के महासचिव अमरनाथ जायसवाल बताते हैं कि व्यावसायिक गैस सिलेंडी की आपूर्ति में कमी से पटना में प्रतिदिन 500 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार प्रभावित हो रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान में धुंध जैसा क्यों है, बिहार में आगे गरज-तड़क और बारिश का दौर;मौसम का हाल

उत्पादन 20 फीसदी तक घटा

बीआईए महासचिव बताते हैं कि स्टील फैब्रिकेशन सहित अन्य उद्योगों के लिए पाइप से प्राकृतिक गैस(पीएनजी) की उपयोग क्षमता में 20 % तक की कटौती की गई है। मतलब जिन उद्योगों के संचालन में पीएनजी का उपयोग किया जाता है उनकी उत्पादकता इस आदेश के बाद घटकर 80 प्रतिशत ही रह गई है। इससे उत्पादित वस्तुओं की लागत बढ़ेगी। इससे निपटने के लिए वस्तुओं की कीमतें बढ़ाने की मजबूरी होगी।

व्यवसायी बोले- मुश्किल से चल रहा है रेस्टोरेंट

व्यावसायिक गैस सिलेंडर की किल्लत से होटल व रेस्टोरेंट उद्योग को भी गहरा झटका लगा है। गांधी मैदान के नजदीक स्थित एक रेस्टोरेंट के मालिक विनोद खेरिया बताते हैं कि उनके रेस्टोरेंट में प्रतिदिन 20 व्यावसायिक सिलेंडर का उपयोग होता है। लेकिन उन्हें मुश्किल से 10 सिलेंडर ही मिल रहा है। उनके रेस्टोरेंट में चार-पांच एजेंसियों से सिलेंडर आता है। अभी एक कर्मचारी की प्रतिनियुक्ति सिलेंडर जुटाने के लिए किया गया है। वह दिनभर जुगाड़ में लगा रहता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के फतुहा में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, 1200 जिंदा कारतूस मिले; 3 अरेस्ट
ये भी पढ़ें:पटना मेट्रो मलाही पकड़ी तक कब से दौड़ेगी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया

प्रतिदिन एक करोड़ का माल डंप हो रहा

पटना सिटी और फतुहा के स्टील अलमीरा कलस्टर की हालत बीते एक सप्ताह से खराब है। कलस्टर में प्रतिदिन एक हजार स्टील अलमीरा तैयार किया जा रहा है। उत्पादों पर फिनिशिंग टच देने के लिए पेंटिंग आदि में व्यावसायिक गैस का इस्तेमाल किया जाता है। अलमीरा कलस्टर के संजय कुमार बताते हैं कि बीते एक सप्ताह से प्रतिदन एक हजार अलमीरा तैयार तो हो रहा है। लेकिन फिनिशिंग नहीं होने के कारण स्टॉक में डंप हो रहा है। प्रतिदिन एक करोड़ रुपये का माल डंप होने की आशंका है। यही हाल रहा तो कुछ दिनों में नया माल तैयार नहीं होगा, अलमीरा कलस्टर का सप्लाई चेन टूट जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।