bihar weather news thunder and lightning imd also predicts in coming days Bihar Weather: बिहार में अब गरज-तड़क और बारिश, आसमान में धुंध क्यों; मौसम का हाल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में अब गरज-तड़क और बारिश, आसमान में धुंध क्यों; मौसम का हाल

Bihar Weather: बारिश का अनुमान कर लोग आसमान की ओर देखते रहे। शाम में मौसम विभाग की ओर से जमुई और बांका में कुछ जगहों पर एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम स्तर के मेघ गर्जन और वज्रपात का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया गया।

Thu, 12 March 2026 05:52 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, मुख्य संवाददाता, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में अब गरज-तड़क और बारिश, आसमान में धुंध क्यों; मौसम का हाल

Bihar Weather: वायुमंडल के ऊपरी सतह पर प्रतिचक्रवात की स्थिति बनने से बिहार में नमी का प्रवाह बढ़ा है। इससे आसमान में धुंध जैसी स्थिति बनी हुई है। बुधवार को राज्य के अधिकतर इलाकों में यह स्थिति देखी गई औैर न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी से उमस जैसी स्थिति रही। मौसम विज्ञान केंद्र पटना का पूर्वानुमान है कि अगले दो-तीन दिनों में आंशिक बादलों की आवाजाही बढ़ने से न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी संभावित है। इस बीच राज्य के अलग भागों में 15, 16 और 17 मार्च को आंशिक बूंदाबांदी संभावित है। नमी का प्रवाह बढ़ने से बादलों के घनीभूत होने पर गरज तड़क की स्थिति भी बन सकती है।

बुधवार से राज्य में कुछ जगहों पर बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। मौसम विभाग के निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि राज्य में नमीयुक्त हवाओं का प्रवाह जारी है। सतह से पांच किमी ऊपर लगभग 25 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा का प्रवाह बना हुआ है। उत्तर पछुआ हवा का प्रवाह बनने से राज्य में धुंध जैसी स्थिति है। उन्होंने बताया कि 15 मार्च को उत्तर बिहार, 16 मार्च को राज्यभर और 17 मार्च को पूर्वी बिहार में कुछ जगहों पर आंशिक बूंदाबांदी की स्थिति बन रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के फतुहा में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, 1200 जिंदा कारतूस मिले; 3 अरेस्ट
ये भी पढ़ें:पटना मेट्रो मलाही पकड़ी तक कब से दौड़ेगी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया

इस बीच राज्य में अधिकतम तापमान की स्थिति 30 से 32 डिग्री के बीच बनी रहेगी। न्यूनतम तापमान में आंशिक बढ़ोतरी के आसार हैं। बुधवार को राज्य का न्यूनतम तापमान 19.6 - 24.5° डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.6 डिग्री किशनगंज में दर्ज किया गया।

उमस से परेशान रहे लोग

राज्यभर में नमी युक्त हवा के प्रवाह से बुधवार को लोग उमस से परेशान रहे। बारिश का अनुमान कर लोग आसमान की ओर देखते रहे। शाम में मौसम विभाग की ओर से जमुई और बांका में कुछ जगहों पर एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम स्तर के मेघ गर्जन और वज्रपात का तात्कालिक पूर्वानुमान जारी किया गया। राज्यभर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री कैमूर में दर्ज किया गया। सूबे में अधिकतम तापमान की स्थिति 30 डिग्री से 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर -न्यूनतम -अधिकतम

पटना -24.5 -32

गया जी - 21.2 - 32.4

भागलपुर - 22.- 8 32

पूर्णिया - 22.5 - 32.8

मुजफ्फरपुर - 22.6 - 30.8

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG गैस की किल्लत से रोज 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित, इन उद्योगों पर भी संकट
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।