encounter in patna fatuha with miscreants police shot one three arrested पटना के फतुहा में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, 1200 जिंदा कारतूस मिले; 3 अरेस्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना के फतुहा में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, 1200 जिंदा कारतूस मिले; 3 अरेस्ट

पुलिस छानबीन में पता चला कि अपराधियों का गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था। घटना के लिए कारतूस और हथियार मंगाए गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि समय से पहले तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी घटना को टाल दिया।

Thu, 12 March 2026 06:45 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना के फतुहा में पुलिस ने अपराधी को मारी गोली, 1200 जिंदा कारतूस मिले; 3 अरेस्ट

पटना में फतुहा थाना क्षेत्र के सिरपतपुर गांव में बुधवार की शाम पुलिस और हथियार तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई। जिसमें सारण निवासी हथियार तस्कर सुंदरम सिंह उर्फ भोला के दाएं पैर में लगी। पुलिस ने जख्मी तस्कर समेत तीन को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 1200 गोलियां मिली हैं।अपराधी इलाके के बदमाशों को हथियार की सप्लाई करने आए थे। सूचना पर पुलिस भी वहां पहुंच गई। तस्करों ने पिस्टल तान दी जिसके बाद पुलिस ने बचाव में गोली चलाई। पुलिस की एक गोली सुंदरम सिंह को लगी है। पुलिस ने सुंदरम सहित तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक कट्टा और 1200 से ज्यादा कारतूस बरामद हुए हैं।

एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने बताया कि सभी तस्कर अंतरजिला गिरोह के हैं। उनके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है और बरामद हथियार और कारतूसों कहां से लाए गए थे,इसकी छानबीन की जा रही है। पुलिस को सूचना मिली थी कि फतुहा थाना क्षेत्र में कई अपराधी भारी संख्या में कारतूस और हथियार के साथ आने वाले हैं। उनकी स्थानीय अपराधियों से हथियार की डील होने वाली है। एसएसपी के निर्देश में पुलिस की एक टीम का गठन किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आसमान में धुंध जैसा क्यों है, बिहार में आगे गरज-तड़क और बारिश का दौर;मौसम का हाल

पुलिस शाम सात बजे के करीब सिरपतपुर गांव पहुंची और अपराधियों को पकड़ने की कोशिश की। पुलिस को देखकर अपराधी भागने लगे और पुलिस पर गोली चलाने का प्रयास किया। सतर्कता बरतते हुए आत्मरक्षा में फतुहा थाना प्रभारी कुमार रोशन ने जवाबी कार्रवाई की। पुलिस की एक गोली सुंदरम उर्फ भोला के दाएं पैर के घुटने के ऊपर लगी। जिसके बाद वह वहीं गिर गया। उसे इलाज के लिए फतुहा सामुदायिक अस्पताल में भर्ती कराया।

घटनास्थल से दो अन्य तस्कर सारण के तेलपा निवासी द्वारिका सिंह के पुत्र सुजीत कुमार उर्फ गबरू, बाढ़ निवासी स्व. कृष्ण यादव के पुत्र सत्यरोहण यादव उर्फ भालू यादव को गिरफ्तार कर लिया। डॉक्टरों ने जांच में पाया कि गोली सुंदरम के पैर को छूती हुई निकल गई है। पुलिस छानबीन में पता चला कि अपराधियों का गिरोह किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला था। घटना के लिए कारतूस और हथियार मंगाए गए थे। पुलिस अधिकारी ने बताया कि समय से पहले तस्करों को गिरफ्तार कर बड़ी घटना को टाल दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LPG गैस की किल्लत से रोज 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित, इन उद्योगों पर भी संकट
ये भी पढ़ें:पटना मेट्रो मलाही पकड़ी तक कब से दौड़ेगी, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताया
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।