bihar assembly monsoon session will start from 21st july cm nitish kumar tejashwi yadav बिहार चुनाव से पहले 21 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र, कई विधेयक पास करा सकती है नीतीश सरकार, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले 21 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र, कई विधेयक पास करा सकती है नीतीश सरकार

बिहार में चुनाव से पहले विधानमंडल का यह सत्र काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान नीतीश सरकार चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई लोक-लुभावन विधेयकों को पास करा सकती है।

Thu, 19 June 2025 07:58 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले 21 जुलाई से विधानसभा का मानसून सत्र, कई विधेयक पास करा सकती है नीतीश सरकार

बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र 21 जुलाई से होगा। यह 25 जुलाई तक चलेगा। पांच दिवसीय सत्र में जनहित के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी। कई विधेयक पेश होंगे। यह 17वें विधानसभा का अंतिम सत्र हो सकता है। इस वर्ष बिहार में सितंबर-अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होने हैं। बिहार में चुनाव से पहले विधानमंडल का यह सत्र काफी अहम माना जा रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि इस सत्र के दौरान नीतीश सरकार चुनाव को ध्यान में रखते हुए कई लोक-लुभावन विधेयकों को पास करा सकती है।

इधर इस बात की भी उम्मीद है कि बिहार विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर विपक्ष भी अपनी पूरी तैयारी के साथ सदन पहुंचेगा। मानसून सत्र के दौरान विपक्ष कानून व्यवस्था और रोजगार जैसे अहम मुद्दों पर नीतीश सरकार को सदन के अंदर घेर सकती है। ऐसे में विधानसभा सत्र के हंगामेदार होने की भी उम्मीद है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के नवादा और चंपारण में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कहां वज्रपात की चेतावनी

कुछ मीडिया रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा जा रहा है कि इस सत्र में अनुपूरक बजट भी पेश होना है। नीतीश सरकार 41 विभागों में चल रही स्कीम की राशि को बढ़ा सकती है। इसके अलावा इस सत्र में सरकार महिलाओं के लिए भी कुछ अहम घोषणाएं कर सकती है। बिहार में 6 लाख से ज्यादा शिक्षक हैं। ऐसे में टीचरों के लिए भी कुछ लुभावने ऐलान हो सकते हैं।

आपको बता दें कि अभी एनडीए में जेडीयू बीजेपी के अलावा एलजेपी (रामविलास), हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा और राष्ट्रीय लोक मोर्चा शामिल है। वहीं महागठबंधन में राष्ट्रीय जनता दल के अलावा कांग्रेस समेत कई अन्य विपक्षी पार्टियां शामिल हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कुमार का लड़का कभी राजनीति में नहीं आ रहा, पीके ने तेजस्वी को भी लपेटा
ये भी पढ़ें:निशांत को साजिश के तहत राजनीति में नहीं आने दे रहे, बोले तेजस्वी यादव
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।