first time in Patna metro was trialled at the station it ran from New Pataliputra to Bhootnath crowd gathered पटना में पहली बार मेट्रो का स्टेशन पर ट्रायल; न्यू पाटलिपुत्र से भूतनाथ तक दौड़ी, देखने को उमड़ी भीड़, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में पहली बार मेट्रो का स्टेशन पर ट्रायल; न्यू पाटलिपुत्र से भूतनाथ तक दौड़ी, देखने को उमड़ी भीड़

पटना मेट्रो का पहली बार स्टेशन पर ट्रायल किया गया। इस दौरान मेट्रो न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक दौड़ी। इससे पहले 3 सितंबर को डिपो में मेट्रो का सफल ट्रायल हुआ था। जब मेट्रो डिपो से निकलकर स्टेशन की पटरियों पर दौड़ी तो सड़क पर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई।

Sun, 7 Sep 2025 07:38 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में पहली बार मेट्रो का स्टेशन पर ट्रायल; न्यू पाटलिपुत्र से भूतनाथ तक दौड़ी, देखने को उमड़ी भीड़

पटना मेट्रो का पहली बार स्टेशन पर ट्रायल किया गया। रविवार को मेट्रो रेड लाइन पर दौड़ी। डिपो से निकलकर मेट्रो न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल से भूतनाथ स्टेशन तक दौड़ी। इस दौरान स्पीड, सिग्नलिंग सिस्टम और ट्रैक की सुरक्षा से जुड़ी सभी चीजों की जांच हुई। डिपो में सफल ट्रायल के बाद पहली बार रेड लाइन पर मेट्रो चली। 3 सितंबर को डिपो में ट्रैक पर मेट्रो का ट्रायल हुआ था।

जब मेट्रो डिपो से निकलकर स्टेशन की पटरियों पर दौड़ी तो सड़क पर देखने वालों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरा सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। पटना में मेट्रो के संचालन से लोगों को जाम से बड़ी राहत मिलेगी। ट्रैफिक की समस्या से निपटने में भी कारगर साबित होगी। आपको बता दें पटना मेट्रो रेड लाइन (प्राथमिक कॉरिडोर) के सभी स्टेशनों पर पर्याप्त और व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना मेट्रो का ट्रायल रन सफल, कोच पर गोलघर और महावीर मंदिर की झलक
ये भी पढ़ें:पटना मेट्रो के एक स्टेशन का किराया 15 रुपया, वेंडिंग मशीन से टिकट कटा सकेंगे

वहीं स्टेशन के समीप से जल्द अतिक्रमण भी हटाया जाएगा। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या बढ़ने पर भीड़ प्रबंधन की सख्त रणनीति अपनाई जाएगी। पटना मेट्रो का शुभारंभ इस माह के अंत तक होना संभावित है। गुरुवार को मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने जीरो माइल स्टेशन सहित रेड लाइन का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा था कि जीरो माइल के समीप मेट्रो से आवागमन करने वाले यात्रियों का वाहन कैसे पार्क हो, इस संबंध में कार्य योजना बनाने की जरूरत है। ताकि वाहन पार्क होने पर ट्रैफिक कि समस्या उत्पन्न नहीं हो।

यह भी कहा था कि यहां पर भारी वाहनों का पहले से ही दबाव है। ऐसे में मेट्रो चालू होने के बाद जीरो माइल स्टेशन के समीप ट्रैफिक की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसी कारण डीएम ने शनिवार को जीरो माइल का स्टेशन का निरीक्षण कर पार्किंग एरिया और यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने जीरो माइल मेट्रो स्टेशन के पहले तल से भी आसपास के एरिया का जायजा लिया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।