patna metro minimum fare is rs 15 Vending machine will be available for passengers पटना मेट्रो के एक स्टेशन का न्यूनतम किराया 15 रुपया, वेंडिंग मशीन से टिकट कटा सकेंगे यात्री, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना मेट्रो के एक स्टेशन का न्यूनतम किराया 15 रुपया, वेंडिंग मशीन से टिकट कटा सकेंगे यात्री

Patna Metro: वहीं 2.89 करोड़ से पांचों स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन लगेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू है। इस मशीन से यात्रियों को नगद के साथ ही क्यूआर कोड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड सहित अन्य माध्यम से टिकट लेने की सुविधा मिलेगी।

Tue, 2 Sep 2025 06:03 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, आनंद सिंह कौशिक, पटना
share
पटना मेट्रो के एक स्टेशन का न्यूनतम किराया 15 रुपया, वेंडिंग मशीन से टिकट कटा सकेंगे यात्री

पटना मेट्रो (Patna Metro) का 6.107 किमी लंबा प्राथमिक कॉरिडोर रेड लाइन के नाम से जाना जाएगा। इसमें न्यू पाटलिपुत्र बस टर्मिनल, जीरो माइल, भूतनाथ, खेमनीचक और मलाही पकरी स्टेशन शामिल हैं। रेड लाइन के एक स्टेशन से दूसरे स्टेशन पर जाने के लिए लोगों को 15 रुपये किराए देने होंगे। वहीं सभी स्टेशनों तक जाने के लिए अधिकतम 30 रुपये किराया लगेंगे।

पटना मेट्रो रेल कॉरपोरेशन की ओर से रेड लाइन का किराया तय कर लिया गया है। आधिकारिक घोषणा का इंतजार है। वहीं 2.89 करोड़ से पांचों स्टेशनों पर टिकट वेंडिंग मशीन लगेगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन द्वारा एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू है। इस मशीन से यात्रियों को नगद के साथ ही क्यूआर कोड, क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड सहित अन्य माध्यम से टिकट लेने की सुविधा मिलेगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 10 हजार से अधिक नर्सों की नियुक्ति होगी, ANM का मानदेय कितना होगा

वेंडिंग मशीन से टिकट कटा सकेंगे यात्री

टिकट वेंडिंग मशीन कागज या इलेक्ट्रॉनिक टिकट प्रिंट करती है। संग्रहीत-मूल्य कार्ड, स्मार्ट कार्ड या उपयोगकर्ता के मोबाइल वॉलेट को रिचार्ज करती है, जिसे अक्सर स्मार्टफोन के माध्यम से एक्सेस किया जाता है। यह मशीन टोकन के रूप में टिकट वितरित कर सकती है। जो कागज या इलेक्ट्रॉनिक टिकट के समान काम करता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में आज से डबल डेकर बस सेवा की शुरुआत, रूट और किराया कितना; पढ़ लें
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।