Criminal arrested before murder in Patna Police caught Vikas who had Rs 50000 reward पटना में मर्डर करने से पहले अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी विकास पकड़ा गया, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना में मर्डर करने से पहले अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी विकास पकड़ा गया

पटना पुलिस ने गुरुवार देर शाम राजीव नगर में छापेमारी कर 50 हजार रुपये के इनामी विकास और उसके गुर्गों को गिरफ्तार किया है। ये अपराधी किसी मर्डर की योजना बना रहे थे।

Fri, 13 June 2025 05:40 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना में मर्डर करने से पहले अपराधी गिरफ्तार, 50 हजार का इनामी विकास पकड़ा गया

बीते कुछ दिनों से मर्डर की वजह से चर्चा में आई बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या से पहले ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पटना पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने राजीव नगर में छापेमारी कर 50 हजार रुपये के इनामी विकास कुमार को उसके 3 गुर्गो के साथ दबोचा। इनके पास से दो पिस्टल, गोली और बाइक बरामद हुई है। ये सभी किसी की हत्या की योजना बना रहे थे। सभी से राजीव नगर थाने में पूछताछ की जा रही है। तीन अन्य अपराधियों की पहचान अभिषेक कुमार, गोविंद और रविदास के रूप में हुई है। इनका भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

पटना के एसएसपी अवकाश कुमार ने बताया कि पूछताछ में कुछ अन्य लोगों का नाम भी सामने आ रहा है। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस वाहन जांच से लेकर जेल से छूटे अपराधियों पर नजर रह रही है। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी इकट्ठा हुए हैं। वह बार-बार ठिकाना बदल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में लगातार तीसरे तीन भी मर्डर, पाटलिपुत्रा में दो लोगों को मारी गोली

इसमें दो अपराधियों की पहचान की गई और तकनीकी अनुसंधान कर उनका लोकेशन पता किया गया। इसमें एसटीएफ से भी मदद ली गई। गुरुवार की रात एसटीएफ और पटना पुलिस की संयुक्त टीम राजीव नगर से उन दोनों अपराधियों को दबोच लिया। पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर विकास और गोविंद को गिरफ्तार किया गया। विकास का अपराधिक इतिहास है। फिलहाल गिरफ्तार अभियुक्तों से पुलिस की पूछताछ जारी है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।