fir registered on jdu mla gopal mandal for vulgar song in holi milan samaroh होली मिलन में अश्लील गीत गाकर फंसे बिहार के JDU विधायक गोपाल मंडल, FIR दर्ज, Bihar Hindi News - Hindustan
More

होली मिलन में अश्लील गीत गाकर फंसे बिहार के JDU विधायक गोपाल मंडल, FIR दर्ज

  • भागलपुर जिले के भगवानपुर से JDU विधायक गोपाल मंडल ने पुलिस-प्रशासन के आदेशों की धज्जियांं उड़ाते हुए मंच से जमकर अश्लील गीत गाए। लेकिन अब होली मिलन समारोह में मंच से अश्लील गीत गाकर JDU विधायक गोपाल मंडल बुरी तरह फंस गए हैं।

Thu, 13 March 2025 08:53 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, भागलपुर
share
होली मिलन में अश्लील गीत गाकर फंसे बिहार के JDU विधायक गोपाल मंडल, FIR दर्ज

होली का खुमार सभी के सिर चढ़ कर बोल रहा है। होली को देखते हुए बिहार में प्रशासन ने अश्लील गानों और हुड़दंगी के खिलाफ ऐक्शन की बात कही है। लेकिन भागलपुर जिले के भगवानपुर से JDU विधायक गोपाल मंडल ने पुलिस-प्रशासन के आदेशों की धज्जियांं उड़ाते हुए मंच से जमकर अश्लील गीत गाए। लेकिन अब होली मिलन समारोह में मंच से अश्लील गीत गाकर JDU विधायक गोपाल मंडल बुरी तरह फंस गए हैं। भागलपुर की एसपी के आदेश पर विधायक गोपाल मंडल तथा कुछ अन्य लोगों पर FIR दर्ज की गई है।

बता दें कि 10 मार्च को नवगछिया में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया था। इस आयोजन में भगवानपुर विधायक गोपाल मंडल भी मौजूद थे। गोपाल मंडल मंच पर थिरकते नजर आए थे। लेकिन कुछ ही देर बाद हाथ में माइक लेकर गोपाल मंडल ने गीत भी गाया था। यह गीत इतना अश्लील था कि वहां मौजूद महिला कलाकारों ने शर्म से अपना मुंह छिपा लिया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सिर्फ डांस ही नहीं करता, चुम्मा भी लेता हूं; JDU एमएलए गोपाल मंडल बोले
ये भी पढ़ें:पानी में... भौजी… एमएलए गोपाल मंडल ने गाया अश्लील गीत; महिला ने मुंह छिपा लिया

गोपाल मंडल ने भोजपुरी गाना पानी में...भौजी...अश्लील गीत गाया और फिर इस गीत पर वो थिरकते भी रहे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ है। अब यह बात सामने आई है कि पुलिस पदाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने गोपाल मंडल पर अश्लील गीत गाने को लेकर केस दर्ज कराया गया है। विधायक तथा कुछ अन्य लोगों पर दर्ज प्राथमिकी में कहा गया है कि होली मिलन समारोह में विधायक ने महिला के लज्जा का अनादर करने की नियत से अश्लील तथा द्विअर्थी गाना गाया।

महिला कलाकार की गाल पर चिपकाया नोट

जनता दल यूनाइटेड के विधायक गोपाल मंडल अक्सर चर्चा में रहते हैं। अभी हाल ही में विधायक गोपाल मंडल का एक और वीडियो वायरल हुआ था। यह वीडियो भी होली मिलन समारोह का ही था। इसमें नजर आ रहा था कि विधायक गोपाल मंडल मंच पर महिला कलाकार का हाथ पकड़ कर डांस कर रहे हैं। गोपाल मंडल ने एक महिला कलाकार की गाल पर नोट भी चिपकाया था। गोपाल मंडल ने कहा था कि लोग चाहे तो कितना भी वायरल कर दें लेकिन वो रुकने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि हम तो डेली डांस करते हैं और डेली चुम्मा भी लेते हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में अपराधी को पकड़ने गए दारोगा को पीट-पीट कर मार डाला, बदमाश को भी छुड़ाया
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महिला कलाकार की गाल पर नोट चिपकाया और किया डांस, JDU विधायक गोपाल मंडल का अंदाज
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।