MLA Chetan Anand was assaulted in Patna AIIMS He was held hostage for half an hour he had gone to see a patient पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद से मारपीट! आधे घंटे बंधक बनाए रखा, मरीज देखने गए थे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद से मारपीट! आधे घंटे बंधक बनाए रखा, मरीज देखने गए थे

पूर्व सासंद और बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद के साथ पटना एम्स में मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा कि बीते बुधवार की देर रात वो मरीज देखने पहुंचे थे। इसी दौरान एंट्री को लेकर विधायक चेतन और उनके समर्थकों के साथ सिक्योरिटी गार्डों की कहासुनी हो गई। इस दौरान मारपीट और धक्कामुक्की हुई

Thu, 31 July 2025 02:52 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पटना एम्स में विधायक चेतन आनंद से मारपीट! आधे घंटे बंधक बनाए रखा, मरीज देखने गए थे

बाहुबली आनंद मोहन के बेटे और विधायक चेतन आंनद से पटना एम्स में गार्ड और जूनियर डॉक्टर के साथ विवाद का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस बीच उनके साथ मारपीट और धक्का-मुक्की हुई। आधे घंटे तक कमरे में बंधक बनाए रखने की भी खबर है। इस मामले में फुलवारी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

घटना बुधवार रात करीब 12 बजे की है। बताया जा रहा है कि चेतन आनंद अपने समर्थकों के साथ मरीज से मिलने गए थे। इसी दौरान अस्पताल के गार्ड के साथ विधायक और समर्थकों की कहासुनी हो गई। जिसके बाद ये विवाद पैदा हो गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपको बता देें बीते साल बिहार विधानसभा में नीतीश सरकार के प्लोर टेस्ट में शिवहर के विधायक चेतन आनंद सहित चार एमएलए राजद को छोड़कर एनडीए के साथ हो गए थे। राजद लगातार इन सभी विधायकों की सदस्यता रद्द करने की मांग कर रही है। राजद ने पिछले दिनों विधानसभा अध्यक्ष को दल-बदल कानून के तहत इन चारों की सदस्यता रद्द करने की मांग करते हुए पत्र भी लिखा था। हालांकि, अभी तक इन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:कौन हैं मंत्री विजय मंडल, आनंद मोहन की पार्टी से जीता था पहला चुनाव
ये भी पढ़ें:सत्ता में नीतीश ही रहेंगे, देश की राजनीति को बिहार से नचा रहे; बोले आनंद मोहन
ये भी पढ़ें:अनंत सिंह की बीवी और आनंद मोहन के बेटे की विधायिकी जाएगी? विपक्ष ऐक्शन में

चेतन आनंद ने अपने सियासी करियर की शुरुआत जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के साथ 2015 में पार्टी की छात्र शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में की थी। बाद में वो साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से पहले अपनी मां लवली आनंद के साथ राजद में शामिल हुए थे। तब से अभी तक वो आरजेडी का हिस्सा थे। लेकिन अब एनडीए में हैं। चेतन की मां लवली आनंद जेडीयू के टिकट पर शिवहर से लोकसभा सांसद चुनी गईं हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।