Fifth class student stoned to death after being lured into forest by Zomato delivery boy पत्थर से कुचल कर 5वीं के छात्र की हत्या, जोमैटो डिलिवरी बॉय फुसलाकर ले गया था जंगल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पत्थर से कुचल कर 5वीं के छात्र की हत्या, जोमैटो डिलिवरी बॉय फुसलाकर ले गया था जंगल

पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर लाश बरामद कर लिया। पुलिस के गिरफ्त में आया दोनो आरोपी का उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताया गया है तथा वह बेंगलुरु में रहकर जोमेटो में डिलेवरी बॉय का काम करता है।

Fri, 12 Dec 2025 07:30 AMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, सोनो (जमुई), निज संवाददाता
share
पत्थर से कुचल कर 5वीं के छात्र की हत्या, जोमैटो डिलिवरी बॉय फुसलाकर ले गया था जंगल

बिहार के जमुई में दो बदमाशों ने 5वीं के छात्र आर्यन कुमार उर्फ पवन कुमार (11 वर्ष) को अगवा कर पत्थर से कूंचकर उसकी हत्या कर दी व लाश को गांव के जंगल में छिपा दिया। चरकापत्थर के रजोन गांव की है। मृतक आर्यन कुमार रजोन गांव के ही दिनेश दास का पुत्र था। स्कूल से छात्र शाम तक घर नहीं पहुंचा तो खोजबीन के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कुछ लोगों से पूछताछ के बाद दो आरोपियों को बुधवार शाम ही हिरासत में ले लिया और उनकी निशानदेही पर गुरुवार सुबह गांव के घाघा जंगली क्षेत्र से छात्र का शव बरामद किया।

मामले में झाझा एसडीपीओ राजेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने दो आरोपियों नीरज दास और अविनाश दास को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपियों ने हत्या की बात कबूली है लेकिन कारणों का खुलासा नहीं किया है। जल्द ही इस हत्याकांड के कारणों का खुलासा कर दिया जायेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बाथरूम में परीक्षार्थी, स्कॉर्पियो में सॉल्वर; चालक सिपाही परीक्षा में 3 धराए

बहला-फुसला किया अगवा, ले ली जान

चरकापत्थर के रजोन गांव में दो बदमाशों ने बुधवार की दोपहर 5वीं के छात्र आर्यन कुमार उर्फ पवन कुमार की हत्या कर लाश को गांव के जंगल में छिपा दिया। इस संबंध में परिजनों ने बताया कि आर्यन की काफी खोजबीन पर जब कोई सुराग नहीं मिला तो गांव के ही दो लोगों पर शंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने नीरज दास और अविनाश दास को हिरासत में ले कर पूछताछ की तो दोनों ने हत्या कर जंगल में लाश छिपाने की बात कबूल ली। छिपाये जाने की जानकारी दी। गुरुवार सुबह चरकापत्थर पुलिस ने एफएसएल टीम के साथ आरोपियों की निशानदेही पर जंगल से छात्र का शव बरामद किया।

मृतक के पिता दिनेश दास ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनका बेटा गांव के स्कूल में पढ़ता था। बुधवार को स्कूल जाने के दौरान ही गांव के नीरज दास व अविनाश दास बहला-फुसलाकर उसे अगवा कर ले गए और उसकी हत्या कर दी। उन्होंने बेटे की हत्या में सात अन्य लोगों को भी नामजद किया है। पुलिस ने दिनेश दास के पड़ोसी नीरज दास और अविनाश दास को गिरफ्तार कर लिया है। चरकापत्थर एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया कि पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर लाश बरामद कर लिया। पुलिस के गिरफ्त में आया दोनो आरोपी का उम्र 25 से 30 वर्ष के बीच बताया गया है तथा वह बेंगलुरु में रहकर जोमेटो में डिलेवरी बॉय का काम करता है। तथा हाल के दिनों में वह दोनो घर आया था। घटना के बाद गांव में मातमी सन्नटा छाया हुआ है तथा आरोपियों के खिलाफ काफी आक्रोश भी देखा जा रहा है। बताया गया कि उग्र ग्रामीणों द्वारा आरोपियों के घर पर हमला कर घर को फुकने का भी प्रयास किया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CCTV पर ब्लैक स्प्रे किया, सारण में ATM काटकर 16 लाख ले भागे बदमाश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।