Thieves sprayed black paint on CCTV cut open an ATM in Saran fled with Rs 16 lakh CCTV पर ब्लैक स्प्रे किया, हाजीपुर में ATM काटकर 16 लाख ले भागे बदमाश; आधी रात को कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

CCTV पर ब्लैक स्प्रे किया, हाजीपुर में ATM काटकर 16 लाख ले भागे बदमाश; आधी रात को कांड

सारण जिले के सोनपुर थाने के गोबिन्द चक मोड़ पर आधी रात को कार सवार चार अपराधियों ने स्टेट बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। बदमाश एटीएम काट कर 16 लाख रुपये ले भागे। सीसीटीवी पर बदमाशों ने ब्लैक स्प्रे कर दिया था। बताया जा रहा है कि एटीएम पर किसी गार्ड की तैनाती नहीं थी।

Thu, 11 Dec 2025 10:07 PMsandeep लाइव हिन्दुस्तान, संवाद सूत्र, सारण
share
CCTV पर ब्लैक स्प्रे किया, हाजीपुर में ATM काटकर 16 लाख ले भागे बदमाश; आधी रात को कांड

सारण जिले के सोनपुर-छपरा हाईवे पर सोनपुर थाने के गोबिन्द चक मोड़ के पश्चिम एक पेट्रोल पंप के समीप बुधवार की देर रात लगभग 2 बजे कार पर सवार चार अपराधियों ने एक स्टेट बैंक के एटीएम को निशाना बनाया। बदमाश एटीएम काट कर 16 लाख रुपये ले भागे। घटना के बारे में बताया जाता है कि सबसे पहले एटीएम में लगे तीन सीसीटीवी कैमरा के फेस को स्प्रे कर ब्लैंक कर दिया। उसके बाद गैस कटर से एटीएम को काटा और उसमें रखे 16 लाख रुपये लेकर फरार हो गए। एटीएम का शटर खुला था। एटीम पर बैंक की ओर से गार्ड की प्रतिनियुक्ति भी नहीं की गई थी।

साथ ही जांच के दौरान एटीएम का अलार्म और सेंसर भी खराब पाया गया। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ प्रीतिश कुमार, इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष राजनंदन ,एसआई मिथलेश कुमार समेत अन्य कई पुलिस पदाधिकारियों और जवानों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की। सूचना पर गुरुवार को सीनियर एसपी डॉ. कुमार आशीष भी पहुंचे।

उन्होंने घटना स्थल का मुआयना किया और मौके पर मौजूद एसडीपीओ और इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष को अपराधियों को चिन्हित कर शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। बाद में पटना से स्टेट बैंक के कई अधिकारियों के अलावा फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और निरीक्षण कर सैंपल लिये

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।