fifteen holi special trains will run from muzaffarpur watch here full list होली बाद उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर स्टेशन से चलेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देख लें, Bihar Hindi News - Hindustan
More

होली बाद उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर स्टेशन से चलेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देख लें

होली को लेकर शराब धंधेबाज भी सक्रिय हो गये है। रेल रूट से शराब की खेप ढो रहे है। एनएच से सटे छोटे-छोटे स्टेशनों पर ट्रेन की चेन पुलिंग कर शराब की खेप उतारी जा रही है। इसको लेकर पुलिस और आरपीएफ की खुफिया एजेंसियों ने मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है।

Tue, 3 March 2026 09:18 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
share
होली बाद उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर स्टेशन से चलेंगी 15 स्पेशल ट्रेनें, पूरी लिस्ट देख लें

होली बाद उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर समेत आधा दर्जन स्टेशनों से 15 होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन विभिन्न तारीखों में होगा। इसे लेकर पूमरे ने ट्रेनों की सूची जारी की है। यात्रियों से अपील की है कि वे टिकट के लिए परेशान नहीं हो। यात्रियों की डिमांड के अनुरूप स्पेशल ट्रेनों की संख्या बढ़ायी जाएगी।

ट्रेनों के नाम और तारीख

05557 रक्सौल-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 10 से 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को

05585 सहरसा-लोकमान्य तिलक, मुंबई स्पेशल 06 से 27 मार्च तक प्रत्येक शुक्रवार को

05575 सहरसा-आनंद विहार स्पेशल 11 मार्च को

02563 बरौनी-नई दिल्ली स्पेशल 30 मार्च तक प्रतिदिन

02569 दरभंगा-नई दिल्ली स्पेशल 30 मार्च तक प्रतिदिन

09466 दरभंगा-अहमदाबाद स्पेशल 29 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को

04651 जयनगर-अमृतसर स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार व शुक्रवार को

09032 हसनपुर रोड-उधना स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को

01044 समस्तीपुर-लोकमान्य तिलक स्पेशल 05 मार्च को

04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर स्पेशल 31 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को

04529 मधुबनी-सरहिंद स्पेशल 03 व 07 मार्च को

05219 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार स्पेशल 07 मार्च को

05589 मुजफ्फरपुर-हडपसर (पुणे) स्पेशल 10 से 24 मार्च तक प्रत्येक मंगलवार को

06086 मुजफ्फरपुर-एर्णाकुलम स्पेशल 30 मार्च तक प्रत्येक सोमवार को

07316 मुजफ्फरपुर-हुब्बली स्पेशल 07 मार्च से 04 अप्रैल तक प्रत्येक शनिवार को

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:तेजस्वी यादव राज्यसभा चुनाव भी हारेंगे, असेंबली इलेक्शन की याद दिला बोले चिराग

छह से आठ घंटे ज्यादा ले रहीं होली स्पेशल ट्रेनें

होली की अतिरिक्त भीड़ को सुरक्षित पहुंचाने के लिए रेलवे लगातार होली स्पेशल ट्रेनों का परिचालन कर रहा है। अबतक 50 से अधिक ट्रेनों का परिचालन शुरू हो चुका है। आगे इसकी संख्या 75 तक जाने की संभावना है। लेकिन, इसकी परिचालन व्यवस्था नहीं सुधरी। आउटर या छोटे-छोटे स्टेशनों पर स्पेशल को रोककर नियमित ट्रेनों आगे बढ़ा दिया ताजा है, जिससे 18 घंटे की यात्रा 25-26 घंटे में पूरी हो रही है।

ट्रेनों के लेट होने पर बोगी में पानी की किल्लत हो जा रही है। शौचालय गंदगी से पट जा रही है। यात्री शिकायत कर रहे, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है। दिल्ली, सूरत, हावड़ा, एलटीटी जैसे बड़े स्टेशनों पर जेनरल टिकट की बिक्री सीमित कर दी गई है। इससे भी यात्री परेशान है। बिना टिकट यात्रा शुरू करने पर रास्ते में टीटीई इनका दोहन कर रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में होली पर हुड़दंग पड़ेगी भारी, DGP ने दिए सख्त निर्देश; डीजे पर बैन

छोटे स्टेशनों पर उतर रही शराब की खेप, अलर्ट जारी

होली को लेकर शराब धंधेबाज भी सक्रिय हो गये है। रेल रूट से शराब की खेप ढो रहे है। एनएच से सटे छोटे-छोटे स्टेशनों पर ट्रेन की चेन पुलिंग कर शराब की खेप उतारी जा रही है। इसको लेकर पुलिस और आरपीएफ की खुफिया एजेंसियों ने मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी है। इसके आलोक में मुख्यालय ने रेल पुलिस, आरपीएफ के साथ जिला पुलिस को भी अलर्ट किया है। निर्देश दिया है कि उनके क्षेत्राधिकारी में आने वाले स्टेशनों की निगरानी बढ़ाएं और खासकर सुबह व देर शाम पेट्रोलिंग भी करें।

खुफिया एजेंसियों का मानना है कि बड़े स्टेशनों पर स्कैनर या पुलिस की टीम अधिक सक्रिय रहती है। छोटे स्टेशनों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती है, लेकिन वे कम देर पोस्ट पर तैनात रहते है। इसका लाभ शराब धंधेबाज उठा रहे है। इसे लेकर मुख्यालय ने थानेदार को निर्देशित किया है कि वे अपने पोस्ट की नियमित औचक जांच करे। ड्यूटी से गायब कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट भेजें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: ना पॉक्सो लगा और ना हॉस्टल मालिक का रिमांड, नीट छात्रा केस में CBI पर सवाल
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।