प्रेमी के डिमांड से तंग थी महिला, बना लिया था निजी पलों का वीडियो, देवर से कटवा दी सिर; 3 गिरफ्तार
Patna Crime News: महादेव ने महिला के निजी पलों का वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने अपने देवर आलोक के साथ मिलकर महादेव की हत्या की साजिश रची।

Patna Crime News: पटना के परसा बाजार थाना क्षेत्र के पलंगा गांव में बीते वर्ष मिले सिर कटा शव का रहस्य पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए मृतक की प्रेमिका समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि पूर्व प्रेमी द्वारा ब्लैकमेल किए जाने से तंग आकर महिला ने अपने देवर और उसके साथियों से हत्या कराई थी। पुलिस ने मामले में आरोपित महिला उसके देवर आलोक और सन्नी कुमार पिता अखिलेश ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है।
तीनों गिरफ्तार आरोपी परसा बाजार थाना के एक ही गांव के रहने वाले हैं। वहीं निराला पासवान नामक एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त सीएनजी ऑटो, मृतक का मोबाइल और आधार कार्ड बरामद किए हैं। पूछताछ में तीनों ने कई अहम जानकारियां दी हैं जिनके आधार पर पुलिस आगे् की कार्रवाई कर रही है।
मृतक की पत्नी ने कराया था एफआईआर
सिटी एसपी (पूर्वी) परिचय कुमार ने बताया कि बीते वर्ष 18 मार्च को पलंगा गांव से एक सिर कटा शव बरामद हुआ था। मामले में परसा बाजार थाने में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जांच में शव की पहचान जहानाबाद के उत्तरी दौलतपुर राजा बाजार निवासी महादेव साव (31) के रूप में हुई थी। महादेव की गुमशुदगी की सूचना उनकी पत्नी पूजा ने जहानाबाद नगर थाने में दी थी। उन्होंने पुलिस को बताया कि पिछले वर्ष 17 मार्च की शाम महादेव काम के लिए पटना जाने की बात कह घर से निकले थे। रात आठ बजे तक फोन पर बातचीत हुई थी, उसके बाद मोबाइल बंद हो गया। पुलिस ने बताया कि महादेव साव करीब चार वर्षों से परसा निवासी महिला से संपर्क था।
गला रेत दिया था
आरोप है कि महादेव ने महिला के निजी पलों का वीडियो बना लिया था और उसे ब्लैकमेल कर रहा था। इससे परेशान होकर महिला ने अपने देवर आलोक के साथ मिलकर महादेव की हत्या की साजिश रची। आलोक ने बीते वर्ष 17 मार्च को महादेव को परसा बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी गला रेत हत्या कर दी। इसके बाद शव को पलंगा गांव के पास फेंक दिया।
महेंद्रू इलाके के एक हॉस्टल से दबोचा
पुलिस ने आरोपित आलोक कुमार को महेंद्रू इलाके के एक हॉस्टल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आलोक अपने गांव में ही एक निजी क्लिनिक चलाता था। घटना के बाद उसने अपना क्लिनिक बंद कर पटना आकर दारोगा भर्ती परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के समय पुलिस से बचने के लिए आलोक ने हॉस्टल की छत से छलांग लगा दी, जिससे उसके पैर में फ्रैक्चर हो गया।




साइन इन