case registered on mukesh sahani party leader and many others after they attack on police and run away with drunk man बिहार में अब पुलिस को पीट शराबी को ले भागे, मुकेश सहनी की पार्टी के नेता समेत 34 पर केस, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में अब पुलिस को पीट शराबी को ले भागे, मुकेश सहनी की पार्टी के नेता समेत 34 पर केस

दर्ज प्राथमिकी में शराबियों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, छिनतई, महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार तथा पकड़े गए आरोपी को जबरन छुड़ाकर भगाने का आरोप लगाया गया है।

Thu, 19 March 2026 10:10 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, एक प्रतिनिधि, उदाकिशुनगंज, मधेपुरा
share
बिहार में अब पुलिस को पीट शराबी को ले भागे, मुकेश सहनी की पार्टी के नेता समेत 34 पर केस

बिहार के मधेपुरा जिले में वीआईपी चीफ मुकेश सहनी की पार्टी के एक नेता पर केस दर्ज किया गया है। यहां उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाड़ाटेनी चौक पर गुरुवार की देर शाम शराबियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची उत्पाद विभाग की टीम पर हमला करने के मामले में 23 नामजद और 10 से 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। आरोपितों में वीआईपी के जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव सहनी भी शामिल हैं। यह मामला उदाकिशुनगंज उत्पाद थाना के अवर निरीक्षक राजा बाबू पासवान के आवेदन पर दर्ज किया गया है।

दर्ज प्राथमिकी में शराबियों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डालने, पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट, छिनतई, महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार तथा पकड़े गए आरोपी को जबरन छुड़ाकर भगाने का आरोप लगाया गया है। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। आवेदन में अवर निरीक्षक राजा बाबू पासवान ने बताया कि उदाकिशुनगंज मद्य निषेध थानाध्यक्ष के नेतृत्व में नियमित ड्रोन छापेमारी टीम का गठन किया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के धनकुबेर इंजीनियर को विदेशी फंडिंग का शक, रियल स्टेट में भी किया निवेश
ये भी पढ़ें:बिहार में आज गर्मी कल से बारिश-हवाएं और वज्रपात, येलो अलर्ट; आगे कैसा रहेगा मौसम

टीम में सअनि रिंकी कुमारी, सिपाही भवेश कुमार राम, महिला गृह रक्षक रूपा कुमारी, गृह रक्षक दिपेंद्र कुमार, बबलू कुमार, कपिलदेव कुमार, राजीव कुमार, शुभम कुमार तथा सहरसा ग्रुप सेंटर के सिपाही शामिल थे। टीम बिहारीगंज थाना क्षेत्र के कोठी टोला में मौजूद थी। इसी दौरान उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के बाड़ाटेनी चौक पर अवैध शराब बिक्री और सेवन की सूचना मिली। सूचना के आधार पर गुरुवार की देर शाम टीम छापेमारी के लिए बाड़ाटेनी चौक पहुंची। छापेमारी टीम को देखते ही कुछ लोग भागने लगे। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को पकड़ा, जिसके मुंह से शराब की गंध आ रही थी।

ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद उसे टीम ने वाहन में बैठा लिया। इसी बीच वहां लोगों की भीड़ जुट गई और छापेमारी टीम पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान सअनि रिंकी कुमारी, शुभम कुमार और राजीव कुमार घायल हो गए, जिनका इलाज सरकारी अस्पताल में कराया गया। आरोप है कि लोगों ने शुभम कुमार के गले से चांदी की चेन तथा सअनि रिंकी कुमारी का नेम प्लेट भी छीन लिया। घटना की वीडियोग्राफी भी किए जाने की बात कही गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना के होटल में सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस, सेक्स रैकेट पकड़ाया; हड़कंप
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।