Father has done good work vote for him son Nishant made a big appeal to CM Nitish पिता जी ने अच्छा काम किया है, उन्हें वोट दीजिए; बेटे निशांत ने सीएम नीतीश के लिए की बड़ी अपील, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पिता जी ने अच्छा काम किया है, उन्हें वोट दीजिए; बेटे निशांत ने सीएम नीतीश के लिए की बड़ी अपील

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा के बीच उनके बेटे निशांत कुमार ने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके पिता ने अच्छा काम किया है। इसलिए उन्हें और जेडीयू वोट दीजिए, और फिर से लाइए।

Fri, 17 Jan 2025 03:49 PMsandeep हिन्दुस्तान, पटना
share
पिता जी ने अच्छा काम किया है, उन्हें वोट दीजिए; बेटे निशांत ने सीएम नीतीश के लिए की बड़ी अपील

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इन दिनों प्रगति यात्रा पर हैं। उनकी यात्रा का तीसरा चरण चल रहा है। इस दौरान तमाम जिलों में घूम-घूमकर सीएम नीतीश विकास कार्यों का जायजा ले रहे हैं। साथ ही करोड़ों की सौगात भी जिलों को दे रहे हैं। 2025 का साल बिहार के लिए चुनावी साल है। इस बीच उनके बेटे निशांत कुमार नए साल पर पहली बार मीडिया के सामने आए। इस दौरान उन्होने अपने पिता के लिए बिहार की जनता से बड़ी अपील कर दी। निशांत ने कहा कि पिता जी ने अच्छा काम किया है। उन्हें ही वोट करें और फिर से लाएं।

दरअसल आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्वतंत्रता सेनानियों की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बीते चार सालों से राजकीय सम्मान के साथ ये कार्यक्रम हो रहा है। वहीं इस मौके पर नीतीश के बेटे निशांत कुमार ने भी अपने दादा कविराज रामलखन सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इस दौरान नए साल पर बिहारवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होने कहा कि मेरे दादा स्वतंत्रता सेनानी रहे थे। आजादी के लिए जेल भी गए थे। उसी उपलक्ष्य में पिता जी ने यहां राजकीय सम्मान का दर्जा दिया है। दादा जी की मूर्ति पर हमने माल्यार्पण किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बेतिया से NDA का चुनावी शंखनाद, जायसवाल बोले- सेना तैयार, मिलकर लड़ेंगे
read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पशु आहार कारखाना, छठ घाट का निर्माण; खगड़िया को सीएम नीतीश की 430 करोड़ की सौगात

इसी मौके पर निशांत कुमार ने बिहार के लोगों से अपील करते हुए कहा कि उनके पिता ने अच्छा काम किया है। इसलिए उन्हें और जेडीयू वोट दीजिए, और फिर से लाइए। हालांकि राजनीति में आने के सवाल पर उन्होने कुछ नहीं कहा। वहीं इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पिता और स्वतंत्रता सेनानी रामलखन सिंह वैध की प्रतिमा समेत बख्तियारपुर के अन्य स्वतंत्रता सेनानी शहीद मोगल सिंह, पंडित शीलभद्र याजी, रामलखन सिंह, शहीद नाथुन सिंह यादव के सम्मान में आयोजित राजकीय समारोह में पार्क में स्थापित स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं पर भी माल्यार्पण किया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।