Construction of animal feed factory Chhath Ghat CM Nitish gift of Rs 430 crore to Khagaria पशु आहार कारखाना, छठ घाट का निर्माण; खगड़िया को सीएम नीतीश की 430 करोड़ की सौगात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पशु आहार कारखाना, छठ घाट का निर्माण; खगड़िया को सीएम नीतीश की 430 करोड़ की सौगात

प्रगति यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले को 430 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। म्हेशखूंट में 43 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने बताया कि बिहार व झारखंड का यह पांचवां पशु आहार कारखाना है।

Thu, 16 Jan 2025 03:50 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान संवाददाता, खगड़िया
share
पशु आहार कारखाना, छठ घाट का निर्माण; खगड़िया को सीएम नीतीश की 430 करोड़ की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को प्रगति यात्रा के दौरान खगड़िया जिले को 430 करोड़ की योजनाओं की सौगात दी। म्हेशखूंट में 43 करोड़ की लागत से नवनिर्मित पशु आहार कारखाना का उद्घाटन किया। वही पशु आहार कारखाना का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि बिहार व झारखंड का यह पांचवां पशु आहार कारखाना है। इस कारखाना से प्रतिदिन तीन सौ मीट्रिक टन पशु आहार का उत्पादन होगा। इसके बाद पशु आहार कारखाना परिसर में रिमोट के माध्यम से 430 करोड़ की योजनाओं की 224 विकासात्मक योजनाओं शिलान्यास किया गया।

इसके बाद महेशखूंट पंचायत के पछियारा टोला में 16 लाख की लागत से निर्मित जीविका भवन व एक छठ घाट का उद्घाटन किया। वही जीविका भवन कार्यालय परिसर में विभिन्न 12 विभागों विभागों के 20 स्टालों का निरीक्षण किया। स्टॉल के निरीक्षण के बाद अलौली प्रखंड के लिए रवाना हो गए। अलौली प्रखंड में बागमती नदी के गढ़ घाट पर 99 करोड़ की लागत से बनने वाले 450 मीटर लंबे पुल का शिलान्यास किया। पुल के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने शहर के 19 करोड़ 39 लाख की लागत से प्रस्तावित सड़क व एंटी स्लुईस गेट का निरीक्षण किया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सत्ता में नीतीश ही रहेंगे, देश की राजनीति को बिहार से नचा रहे; बोले आनंद मोहन
ये भी पढ़ें:नीतीश जब दही-चूड़ा भोज पर LJP कार्यालय गए, तब कहां थे चिराग पासवान, खुद बताया

प्रस्तावित सड़क व स्लुईस गेट के निरीक्षण के बाद कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी, विज्ञान एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी, जिला परिषद अध्यक्ष कृष्णा कुमारी यादव, परबत्ता विधायक डॉ संजीव कुमार, पूर्व विधायक पूनम देवी यादव सहित कई अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।