NDA election campaign started from Bettiah Dilip Jaiswal said Army is ready we will fight the battle of 2025 together बेतिया से NDA का चुनावी शंखनाद, दिलीप जायसवाल बोले- सेना तैयार, 2025 की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बेतिया से NDA का चुनावी शंखनाद, दिलीप जायसवाल बोले- सेना तैयार, 2025 की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे

बेतिया से एनडीए ने कार्यकर्ता सम्मेलन में मिशन 2025 का शंखनाद किया। इस मौके पर एक मंच पर एनडीए के सभी सहयोगी दल मौजूद रहे। इस मौके पर बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा एनडीए की एकता चट्टानी है। 2025 विधानसभा चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में सभी मजबूती से मिलकर लडेंगे।

Wed, 15 Jan 2025 06:59 PMsandeep हिन्दुस्तान, हिन्दुस्तान टीम, बेतिया/बगहा
share
बेतिया से NDA का चुनावी शंखनाद, दिलीप जायसवाल बोले- सेना तैयार, 2025 की लड़ाई मिलकर लड़ेंगे

एनडीए के पांच घटक दल और बेतिया में 15 जनवरी को चुनावी शंखनाद हुआ है। दोनों की आंत में पांच है, जो शुभ है। 2025 में एनडीए फिर नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगी। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सह राजस्व व भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 225 पार करेगा। 2025 में एनडीए 225 के पार के नारे के साथ ही पश्चिम चंपारण के बेतिया के महाराजा स्टेडियम व बगहा के बबुईटोला खेल मैदान से विस चुनाव का शंखनाद किया जा रहा है। एनडीए के घटक दल बूथ से लेकर प्रदेश स्तर के नेता सामंजस्य बैठाकर काम करें। जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि लालटेन बुझ गया है। सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बिहार जगमगा रहा है।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने कहा कि 2005 के पहले चंपारण में अपहरण उद्योग चरम पर था लेकिन जब से नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में एनडीए की सरकार बनी, अमन चैन कायम हो गया। प्रभारी मंत्री जनक राम ने कहा कि लालू परिवार महापुरुषों का नाम लेकर राजनीति कर रही है लेकिन उनके बताए रास्तों पर नहीं चलती है। मंत्री रेणु देवी ने कहा कि भाई नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार के प्रत्येक क्षेत्र में चहुंमुखी विकास हुआ है। सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में हर गरीब को पक्का आवास मिला है। सांसद सुनील कुमार ने कहा कि 2005 के पहले शाम होते ही लोग घरों में दुबक जाते थे लेकिन आज लोग बिना किसी भय के रात्रि में घरों से निकल रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश कैबिनेट का विस्तार तय, बीजेपी ने कन्फर्म कर दिया; जायसवाल ने बताया प्लान
ये भी पढ़ें:नीतीश ही NDA का चेहरा,2025 का चुनाव उन्हीं के नेतृत्व में लड़ेंगे: दिलीप जायसवाल
ये भी पढ़ें:तेजस्वी को BJP ने NDA में बुलाया, जायसवाल बोले- एक हो जाएंगे, सेफ हो जाएंगे

सम्मेलन को लोजपा आर के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, रालोमो के प्रदेश अध्यक्ष मदन चौधरी, हम के प्रदेश अध्यक्ष विधायक अनिल कुमार सिंह, जदयू के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद कुशवाहा, भाजपा के जिलाध्यक्ष रूपक श्रीवास्तव, रालोमो के जिलाध्यक्ष शैलेश कुशवाहा, लोजपा और हम के जिला अध्यक्ष दीपक मिश्रा और मुकेश मिश्रा, विधायक नारायण प्रसाद, उमाकांत सिंह, विनय बिहारी, रश्मि वर्मा, एमएलसी वीरेंद्र नारायण यादव, पूर्व विधायक दिलीप वर्मा, प्रकाश राय, बीरबल यादव, सुबोध पासवान, पूर्व विधायक प्रदीप सिंह, लालबाबू प्रसाद, डॉ. एनएन शाही, प्रदेश कार्य समिति सदस्य विश्वनाथ कुशवाहा, पूर्व जिप अध्यक्ष शिवरानी देवी आदि नेताओं ने संबोधित किया।

बगहा के बबुई टोला खेल मैदान में बुधवार को एनडीए के सम्मेलन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने कहा एनडीए की एकता चट्टानी है। 2025 का चुनाव नीतीश कुमार के नेतृत्व में मिलकर लड़ेंगे। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि आचार संहिता का इंतजार नहीं करना है, सभी आज से ही 2025 फिर से नीतीश का संकल्प लेकर चुनावी मोड में आ जाएं। लोजपा (आर) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व का निर्देश है कि विधानसभा चुनाव के पूर्व एनडीए के नेता प्रखंड, पंचायत व बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं से मिलकर स्थानीय समस्याओं व चुनाव पर विचार-विमर्श कर तैयारी में जुट जायें।

एनडीए के घटक दलों की एकजुटता देखने को मिली। ठंड के बावजूद कार्यकर्ता मैदान में डटे रहे। यह पहला अवसर रहा, जहां एनडीए के पांचों घटक दल के प्रदेश अध्यक्ष एक मंच पर उपस्थित हुए। बूथ से लेकर प्रदेश स्तर तक के नेता सम्मेलन में शामिल हुए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।