bihar weather report strong wind in champaran and gopalganj no changes in temperature for next five days Bihar Weather: बिहार में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाएं और बूंदाबांदी भी; आगे कैसा रहेगा मौसम, Bihar Hindi News - Hindustan
More

Bihar Weather: बिहार में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाएं और बूंदाबांदी भी; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि अगले 24 घंटो के दौरान राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है।

Thu, 29 Jan 2026 10:18 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
Bihar Weather: बिहार में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाएं और बूंदाबांदी भी; आगे कैसा रहेगा मौसम

Bihar Weather: बिहार में बदलते मौसम ने लोगों को हैरान कर रखा है। बुधवार को राजधानी पटना समेत कई जिलों में आसमान में बादल छाए रहे। इससे पहले दोपहर के वक्त कई जगहों पर धूप खिल रही थी जिससे लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी। दिन और रात के वक्त लोगों को अभी भी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग की तरफ से जानकारी दी गई है कि अगले 24 घंटो के दौरान राज्य के पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण और गोपालगंज जिलों के एक या दो स्थानों पर गरज के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं। इस दौरान हवा की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे रहने की संभावना है। कुछ जिलों में बूंदाबांदी भी हो सकती है। इससे ठंड में थोड़ी बढ़ोतरी का अनुमान है।

मौसम विभाग ने बताया है कि अगले 5 दिनों के दौरान बिहार में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं आएगा। मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पूर्वी बिहार और उसके आसपास के इलाकों में समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर ऊपर तक बना चक्रवाती सर्कुलेशन अभी भी बना हुआ है। बताया जा रहा है कि अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस गिरावट आ सकती है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी ने बुलाया फिर 4 दोस्तों संग मिल किया गैंगरेप,बिहार में छात्रा से हैवानियत

मुजफ्फरपुर में बूंदाबांदी के आसार

बिहार में मौसम का मिजाज फिर बदलेगा। गुरुवार से अगले तीन दिनों तक बूंदाबांदी की हो सकती है। साथ ही पूरे दिन बादलों के बीच तेज पछुआ हवा के कारण सुबह-शाम कनकनी में बढ़ोतरी हो सकती है। मौसम विज्ञान विभाग ने इसका पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने के कारण तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण मुजफ्फरपुर सहित उत्तर बिहार के कुछ जिलों में अगले तीन दिनों तक गरजवाले मध्यम दर्जे के बादल छाए रह सकते हैं। इससे कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।

इस बीच बुधवार को पूरे दिन बादलों की आवाजाही होती रही। इससे तापमान में आंशिक बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री बढ़कर 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब एक डिग्री बढ़कर 8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, तेज पछुआ हवा के कारण ठंड में भी हल्की बढ़ोतरी हुई।

कुछ जिलों में कोहरा

सीवान और सारण जिले में कोहरा भी देखने को मिल सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप भी निकलने का अनुमान है। भागलपुर जिले में रात के वक्त ठंड की स्थिति बनी रहेगी। हालांकि, दिन में लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।