Cbi arrested woman police officer in kidnapping and murder of teacher love affair suspect CBI ने बिहार की महिला दारोगा को टीचर के अपहरण और मर्डर में किया अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में कांड, Bihar Hindi News - Hindustan
More

CBI ने बिहार की महिला दारोगा को टीचर के अपहरण और मर्डर में किया अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में कांड

2019 बैच की दारोगा अंजली लखीसराय में पोस्टेड थी। सीबीआई का मानना है कि अंजली अपहरण कांड की मुख्य साजिशकर्ता है। इससे पूर्व सीबीआई ने रूपेश चौबे को गिरफ्तार किया था। सीबीआई सूत्रों के अनुसार रूपेश महिला दारोगा का कथित मंगेतर है।

Thu, 29 Jan 2026 12:54 PMNishant Nandan हिन्दुस्तान संवाददाता, आरा
share
CBI ने बिहार की महिला दारोगा को टीचर के अपहरण और मर्डर में किया अरेस्ट, प्रेम प्रसंग में कांड

बिहार में एक टीचर के सनसनीखेज अपहरण और मर्डर के केस में महिला दारोगा को गिरफ्तार किया गया है। भोजपुर जिले में बड़हरा के कोल्हरामपुर गांव निवासी प्राइवेट शिक्षक कमलेश राय के अपहरण मामले में सीबीआई ने एक महिला दारोगा को गिरफ्तार किया है। मूल रूप से आरा के अनाईठ निवासी दारोगा अंजली कुमारी को बुधवार को लखीसराय से गिरफ्तार किया गया है।

2019 बैच की दारोगा अंजली लखीसराय में पोस्टेड थी। सीबीआई का मानना है कि अंजली अपहरण कांड की मुख्य साजिशकर्ता है। इससे पूर्व सीबीआई ने रूपेश चौबे को गिरफ्तार किया था। सीबीआई सूत्रों के अनुसार रूपेश महिला दारोगा का कथित मंगेतर है। सीबीआई की ओर से त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग में शिक्षक कमलेश राय को अगवा कर हत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार के जहानाबाद में 24 घंटे के अंदर दूसरी बार पुलिस टीम पर हमला, 6 घायल

जानकारी के अनुसार महिला दारोगा एक गवाही के सिलसिले में गुरुवार को पटना गई हुई थीं। इसी दौरान सीबीआई की टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया। इसके बाद औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें अपने साथ ले गई। लखीसराय के एसपी अवधेश दीक्षित ने बताया कि टाउन थाना में कार्यरत महिला दारोगा अंजलि कुमारी को सीबीआई गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि मामला सीबीआई से संबंधित है, इसलिए इस पर विस्तृत जानकारी देना उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि 13 जुलाई 2023 को कोल्हरामपुर के टीचर कमलेश राय अपने एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए घर से निकले थे लेकिन फिर वो वापस कभी नहीं आए। बाद में कमलेश राय के घरवालों ने इस मामले में बड़हरा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। बाद में परिजनों ने पुलिस पर ठोस कार्रवाई ना करने का आरोप लगाते हुए पटना हाईकोर्ट का रूख किया थ। अदालत के देश पर सीबीआई ने 28 फरवरी 2024 को इस पूरे मामले की तफ्तीश शुरू की थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में बढ़ेगी ठंड, तेज हवाएं और बूंदाबांदी भी; आगे कैसा रहेगा मौसम
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।