cartridge Found from hand bag of a passenger at patna airport पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में मिला कारतूस, CISF ने दबोचा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में मिला कारतूस, CISF ने दबोचा

सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंड बैग में एक कारतूस मिलने पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसे दबोच लिया। अंकित ट्रेनिंग के लिए अहमदाबाद जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में यात्री ने बैग में कारतूस कैसे आया यह नहीं बता सके।

Tue, 12 Aug 2025 06:51 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
पटना एयरपोर्ट पर यात्री के हैंड बैग में मिला कारतूस, CISF ने दबोचा

पटना एयरपोर्ट पर एक यात्री के हैंड बैग से कारतूस बरामद होने की घटना सामने आई है। अहमदाबाद जाने के दौरान सुरक्षा जांच में बैग में कारतूस मिला। घटना के बाद हवाई अड्डा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया। वहीं, कागजी कार्रवाई के बाद यात्री को जेल भेज दिया गया। घटना 6 अगस्त की है, लेकिन मामला सोमवार को प्रकाश में आया।

खगौल निवासी अंकित का स्पाइस जेट की उड़ान संख्या एसजी-718 से अहमदाबाद का टिकट बना हुआ था। वे फ्लाइट पकड़ने 6 अगस्त को पटना एयरपोर्ट पहुंचे थे। सुरक्षा जांच के दौरान उनके हैंड बैग में एक कारतूस मिलने पर सीआईएसएफ के जवानों ने उसे दबोच लिया। अंकित ट्रेनिंग के लिए अहमदाबाद जा रहे थे। पुलिस पूछताछ में यात्री ने बैग में कारतूस कैसे आया यह नहीं बता सके।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ट्रैक के नीचे से निकली मिट्टी, नमो भारत ट्रेन बाल-बाल बची; पटना में टला हादसा
ये भी पढ़ें:लुटेरों के साथ उठा-पटक कर छीन ली पिस्टल, पटना में लूटपाट की बड़ी कोशिश नाकाम

वहीं, उनके पास हथियार का कोई लाइसेंस भी नहीं है। जिसके बाद यात्री को गिरफ्तार कर लिया गया। मालूम हो कि हवाई यात्रा के दौरान हथियार और कारतूस इत्यादि लाने ले जाने पर प्रतिबंध है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में उत्तर से लेकर दक्षिण तक बारिश, ठनका गिरने और तेज हवा के भी आसार
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।