constable exam passed youth beaten to death in Bhojpur Bihar dispute dance party in wedding शादी में नाच के विवाद में की पीट-पीटकर हत्या, सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर गया था मृतक, Bihar Hindi News - Hindustan
More

शादी में नाच के विवाद में की पीट-पीटकर हत्या, सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर गया था मृतक

युवक पटखौली गांव निवासी सुरेंद्र राम का 26 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार था। वह बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में उसका चयन हो गया था और मेरिट लिस्ट में नाम भी आ गया था। वह झारखंड में ट्रक भी चलाता था।

Fri, 16 May 2025 04:15 PMSudhir Kumar आरा, हिन्दुस्तान संवाददाता
share
शादी में नाच के विवाद में की पीट-पीटकर हत्या, सिपाही भर्ती परीक्षा पास कर गया था मृतक

बिहार के भोजपुर में एक युवक की पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई। भाई को खाना देकर फतेहपुर बाजार से घर लौटने के दौरान उसके साथ मारपीट की गयी थी। उसके सिर, बाएं गाल, हथेली, केहुनी, छाती, पेट पर जख्म का निशान और दोनों आंख पर सूजन एवं काले रंग के जख्म का निशान पाया गया है। मुंह से खून भी बहता हुआ पाया गया था। ऐसे में परिजनों की ओर से लाठी-डंडों एवं रॉड से पीटकर उसकी हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। दो दिन पहले राकेश की बहन की शादी में नाच के कार्यक्रम में विवाद हुआ था। घटना सिकरहट्टा थाना क्षेत्र के पटखौली गांव में बुधवार रात की है।

मृत युवक पटखौली गांव निवासी सुरेंद्र राम का 26 वर्षीय पुत्र राकेश कुमार था। कहा जा रहा है कि बिहार पुलिस सिपाही भर्ती में उसका चयन हो गया था और मेरिट लिस्ट में नाम भी आ गया था। वह झारखंड में ट्रक भी चलाता था। बताया जा रहा है कि हत्या के बाद सड़क हादसे का रूप देने का प्रयास किया गया था। इसके तहत शव का को घसीट कर कुछ दूरी पर फेंक दिया गया था। इस कारण कुछ दूर तक खून के धब्बे गिरे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फॉर्म भरने दिया, छिड़का पाउडर; युवक बेहोश, छीन लिए 26 हजार, लूट का नया हथकंडा

दो दिन पूर्व चचेरी बहन की शादी हुई थी जिसमें नाच का आयोजन किया गया। परिजनों ने नाच के दौरान उपजे विवाद में गांव के ही छह लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया जा रहा है। राकेश कुमार के चेहरे भाई रवि नंदन प्रसाद के बयान गांव के पर छह लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इसमें पवन सिंह, बसंत सिंह उर्फ साधु, राजू सिंह, राजन कुमार, जमींदार सिंह और लाल बहादुर सिंह को नामजद किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्नी को छोड़ा, जीजा ने साली से शादी कर ली; फिर मां ने ही बेटी पर चलवा दी गोली

एक नामजद आरोपित गिरफ्तार

हत्याकांड में बसंत सिंह उर्फ साधु सिंह को गिरफ्तार किया गया है। वह नामजद आरोपित है। चार-पांच अन्य को भी हिरासत में लिया गया है। एसडीपीओ कृष्ण कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर, हत्या की सूचना मिलने पर पीरो इंस्पेक्टर एवं सिकरहट्टा थानाध्यक्ष पर पुलिस बल के घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर से छानबीन की। एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और तफ्तीश की। टीम घटनास्थल से कुछ साक्ष्य भी संकलन कर जांच के लिए ले गयी। पुलिस मामले की छानबीन और आरोपितों की धरपकड़ में जुटी है।

तीन भाई-बहनों में छोटा था राकेश

बताया जाता है कि राकेश कुमार दो भाई और एक बहन में छोटा था। उसके परिवार में मां कुंती देवी, बहन नीतू देवी और भाई अशोक कुमार है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है। मां कुंती देवी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, चचेरी बहन के घर से डोली निकलने के दूसरे दिन ही राकेश की अर्थी उठने से गांव का माहौल भी गमगीन हो गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल में महिला संग 2 माह बिताया, भारत में घुसपैठ करते बांग्लादेशी गिरफ्तार

भाई बोला : धमकी देने के 24 घंटे के अंदर कर दी गयी हत्या

पटखौली गांव निवासी राकेश कुमार को पहले धमकी दी गयी। इसके 24 घंटे के भीतर ही हत्या कर दी गई है। हत्या को लेकर दर्ज प्राथमिकी में यह आरोप भी लगाया गया है। इधर, राकेश को अशोक कुमार ने बताया कि 13 मई की रात को उसकी चचेरी बहन की शादी थी। बारात में नाच का प्रोग्राम भी था। नाच के दौरान सभी आरोपित बरातियों से झगड़ा कर रहे थे। उसके भाई राकेश कुमार ने मना किया, तो आरोपित उससे भी झगड़ा करने लगे। उस दौरान आरोपितों की ओर से उसे जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस बीच बुधवार की रात उसकी हत्या कर दी गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंह में कपड़ा ठूंस कुल्हाड़ी से काटा, सीवान में 80 साल के बुजुर्ग की हत्या

अशोक कुमार ने बताया कि अपने भाई के साथ वह भी ट्रक चलाता है। बुधवार की रात वह ट्रक लेकर फतेहपुर बाजार पर खड़ा था। उसका खाना लेकर राकेश कुमार बुधवार की रात फतेहपुर बाजार गया था। खाना देकर रात करीब दस बजे वह बाइक से लौट रहा था। उसी दौरान आरोपितों की ओर से उसे रास्ते में पकड़ लिया गया और लाठी-डंडों व रॉड से उसकी जमकर पिटाई कर दी गई। इसके बाद बेहोशी की हालत में सड़क किनारे फेंक दिया गया। सूचना मिलने पर वे लोग पहुंचे और उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया था। पटना ले जाने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद सदर अस्पताल में मौजूद पुलिस पदाधिकारी की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एलपीजी पाइप को मुंह में डाल आग लगा दी, पटना में दारोगा की बहन की बेरहमी से हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।