Intermediate student beaten to death in Siwan having love affair with a girl सीवान में इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीवान में इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग

सीवान जिले के हुसैनगंज में बुधवार को एक इंटर छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर दोनों पक्षों के बीच समझौता भी हुआ था। हत्या की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Wed, 4 June 2025 09:52 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, एक संवाददाता, हुसैनगंज (सीवान)
share
सीवान में इंटर के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, लड़की से चल रहा था प्रेम प्रसंग

बिहार के सीवान जिले में बुधवार को इंटरमीडिएट के एक छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वारदात हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रफीपुर गांव की है। मृतक की पहचान पचरुखी थाना क्षेत्र के भवानी चौक निवासी अशोक महतो के 19 वर्षीय बेटे संजय कुमार महतो उर्फ रौशन के रूप में की गई है। वह इंटर की पढ़ाई कर रहा था। साथ ही उसका एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

बताया गया है कि अशोक महतो का परिवार शहर के शुक्ला टोली में किराये के कमरे में रहता है। संजय भी अपने परिवार के साथ यहीं रहता था। उसे एक युवती से प्रेम था। अक्सर दोनों आपस में बातचीत करते थे। हालांकि, दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग के बारे में घर वालों को भी पता था। विवाद सुलझाने को लेकर बीते दिनों दोनों पक्षों की बैठक में समझौता हुआ था। इसके बाद भी दोनों आपस में बातचीत करते रहे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ऑर्केस्ट्रा में पिस्टल लहराने से मना करने पर मर्डर, बदमाशों ने युवक को मारी गोली

परिजन का कहना है कि मंगलवार की शाम को संजय महतो सिसवन के माधोपुर में एक शादी समारोह में शामिल होने की बात कहकर घर से निकला। इसके बाद सूचना मिली कि रफीपुर एवं तेलकथू मुहानी के पास वह घायल अवस्था में पड़ा है। जब परिजन मौके पर पहुंचे तो पता चला कि मॉडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में उसे भर्ती कराया गया है। जहां इलाज के दौरान संजय कुमार की मौत हो गई। प्रेम प्रसंग में उसकी हत्या होने की चर्चा है। हालांकि, अभी तक हत्या की वजह का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।