family of NEET student met DGP expressed mother said police sold out no justice expected DGP से मिल गुस्से में नीट छात्रा के परिजन, मां बोली- पुलिस बिक चुकी है, यहां न्याय नहीं मिलने वाला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

DGP से मिल गुस्से में नीट छात्रा के परिजन, मां बोली- पुलिस बिक चुकी है, यहां न्याय नहीं मिलने वाला

डीजीपी से मिलकर बाहर निकले परिजन काफी गुस्से में दिखे। मृत छात्रा की मां और भाई ने पुलिस पर आरोपों की झड़ी लगा दी। कहा कि उनपर दबाव बनाया जा रहा है।

Fri, 30 Jan 2026 06:04 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
DGP से मिल गुस्से में नीट छात्रा के परिजन, मां बोली- पुलिस बिक चुकी है, यहां न्याय नहीं मिलने वाला

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल की नीट छात्रा की मौत मामले में परिजनों ने शुक्रवार को डीजीपी विनय कुमार से मुलाकात की। डीजीपी से मिलकर बाहर निकले परिजन काफी गुस्से में दिखे। मृत छात्रा की मां और भाई ने पुलिस पर आरोपों की झड़ी लगा दी। कहा कि उनपर दबाव बनाया जा रहा है। यह भी बताया गया कि उन्हें डीजीपी से मिलने के लिए बुलाया गया था लेकिन बाद में गृह मंत्री सम्राट चौधरी से मिलने के लिए दबाव बनाया गया। मीडिया से बात करते परिजन भावुक हो उठे।

शुक्रवार को जहानाबाद की छात्रा की मां बिहार पुलिस के बुलावे पर डीजीपी आवास पर उनसे मिलने पहुंची। जांच और कांड से ताल्लुक रखने वाले अन्य अफसरों को डीजीपी आवास में जाते देखा गया। वह जब अंदर से निकलीं तो आपे से बाहर दिखीं। उनके चेहरे पर इतना गुस्सा था कि ठीक से बोल भी नहीं पा रही थीं। उन्होंने कहा कि लगता है कि मेरी बेटी को न्याय मिलने वाला नहीं है क्योंकि यहां की पुलिस बिकी हुई है। मुझ पर सम्राट चौधरी से मिलने का दबाव बना रहे थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:18 से 21 साल के लड़के का स्पर्म, पटना NEET छात्रा मौत केस में बड़ा खुलासा

मां के साथ आए मृतका के भाई ने कहा कि यहां न्याय के लिए आए थे पर लगता नहीं है कि मिलेगा। यहां माहौल बनाया रहा है जैसे हम लोग ही दोषी हैं। मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस समझा रही है कि लड़की के साथ रेप नहीं हुआ। उसने सुसाइड कर लिया ऐसा मान लीजिए।

इससे पहले मृतका के फुफेरे भाई ने बताया कि रात के ग्यारह बजे फोन करके एसपी ऑफिस बुलाया गया। पुलिस प्रशासन रात 11 बजे घर पर पहुंच जाती है। पुलिस मेंटली टॉर्चर कर रही है। जहां-तहां बुला लिया जाता है। मेरा एग्जाम था इसके बावजूद सिटी एसपी परिचय कुमार के ऑफिस में बुलाया गया है। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करके परिवार को न्याय दिलाना चाहिए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:NEET छात्रा कांड में बड़ा ऐक्शन, मृतका के मां-बाप समेत 8 DNA सैंपल कलेक्ट

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में छात्रा छह जनवरी को बेहोश पाई गई थी। 11 जनवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसके साथ रेप की संभावना पर पुलिस छानबीन कर रही है। पटना पुलिस पर जांच को भटकाने का आरोप लगा तो आईजी जितेंद्र राणा के नेतृत्व में स्पेशल इनवेस्टिगेशन टीम का गठन किया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।