Major action taken in NEET student case, DNA samples collected from deceased parents relatives accused NEET छात्रा कांड में बड़ा ऐक्शन, मृतका के मां-बाप समेत 5 रिश्तेदार और 3 आरोपियों के DNA सैंपल कलेक्ट, Bihar Hindi News - Hindustan
More

NEET छात्रा कांड में बड़ा ऐक्शन, मृतका के मां-बाप समेत 5 रिश्तेदार और 3 आरोपियों के DNA सैंपल कलेक्ट

एसआईटी ने मृतका पिता, उसकी मां, उसके भाई और दो मामा का ब्लड सैंपल कलेक्ट किया। इनके आलावे तीन आरोपियों का रक्त नमूना भी लिया गया।

Mon, 26 Jan 2026 03:13 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
NEET छात्रा कांड में बड़ा ऐक्शन, मृतका के मां-बाप समेत 5 रिश्तेदार और 3 आरोपियों के DNA सैंपल कलेक्ट

पटना के शंभू हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही जहानाबाद की छात्रा की मौत (कथित दरिंदगी) कांड में पुलिस की तफ्तीश में बड़ा डेवलपमेंट हुआ है। एसआईटी की छानबीन अब डीएनए टेस्ट की ओर बढ़ चली है। बड़ा ऐक्श लेते हुए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम(एसआईटी) ने 8 लोगों का ब्लड सैंपल कलेक्ट किया है जिनमें मृत छात्रा के पांच संबंधी शामिल हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों और संदिग्धों का ब्लड सैंपल भी लिया है। छात्रा के इनर वीयर पर मिले मेल स्पर्म से इनके डीएनए का मिलान किया जाएगा। पुलिस को कई लोगों पर संदेह है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार एसआईटी ने मृतका पिता, उसकी मां, उसके भाई और दो मामा का ब्लड सैंपल कलेक्ट किया। इनके आलावे तीन आरोपियों का रक्त नमूना भी लिया गया। इन सब नमूनों की डीएनए प्रोफाइल तैयार करेगी। छात्रा के अंडरगारमेंट्स पर मिले स्पर्म के डीएनए से मिलान कराया जाएगा। माना जा रहा है कि मौत से पहले छात्रा के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना: नाबालिग थी दरिंदगी की शिकार नीट की छात्रा, अब पॉक्सो एक्ट जोड़ेगी पुलिस

इससे पहले पटना पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया था कि छात्रा के परिजनों के द्वारा पुलिस टीम के अंतःवस्त्र दिए गए गए थे। विधिवत जब्ती करके एफएसएल जांच कराई गई। उसमें कथित तौर पर अंतिम समय में पहने गए वस्त्र पर मेल स्पर्म के अवशेष मिले थे। पुलिस ने उसकी डीएनए प्रोफाइलिंग कराएगी और आरोपियों के डीएनए से उसका मिलान कराया जाएगा।

इस मामले में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि पुलिस को कार्रवाई के लिए खुली छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि एसआईटी एक एक कार्रवाई कर रही है। स्पष्ट कह दिया गया है कि दोषी अगर कोई है तो उसे माला नहीं पहनाना है, उस पर माला चढ़ा देना है। जहानाबाद की बेटी पर अत्याचार हुआ। उसके गुनाहगारों को छोड़ा नहीं जाएगा। पुलिस मुस्तैदी के साथ अपना काम कर रही है।

छह जनवरी को पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में जहानाबाद की छात्रा बेहोश हो गई। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत पर भारी बवाल हुआ। परिजन रेप मर्डर का आरोप लगा रहे हैं। पटना पुलिस ने रेप की संभावना से इनकार कर दिया और आत्महत्या की थ्योरी पेश कर दी। लेकिन पोस्टमार्टम और एफएसएल की रिपोर्ट ने जांच की दिशा बदल दी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीट छात्रा मौत कांड में खुलासा, हॉस्टल में रहता था मनीष; सेक्स रैकेट चलाता था
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।