Executive assistant intentionally made dog residence certificate DM sent him to jail कार्यपालक सहायक ने जानबूझकर बनाया था कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र, डीएम ने भेजा जेल, Bihar Hindi News - Hindustan
More

कार्यपालक सहायक ने जानबूझकर बनाया था कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र, डीएम ने भेजा जेल

पटना के मसौढ़ी में डॉग बाबू के नाम से कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र बनाए जाने के मामले में कार्यपालक सहायक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। आरोपी ने जानबूझकर ऐसा किया था। इसके पीछे उसकी क्या मंशा है, इसकी जांच की जा रही है।

Tue, 29 July 2025 10:53 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, प्रधान संवाददाता, पटना
share
कार्यपालक सहायक ने जानबूझकर बनाया था कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र, डीएम ने भेजा जेल

बिहार के पटना जिले के मसौढ़ी अंचल में तैनात कार्यपालक सहायक मिंटू कुमार निराला ने निवास प्रमाण पत्र पर जानबूझकर कुत्ते (डॉग बाबू) का फोटो लगाया था। इसके पीछे उसकी क्या मंशा थी, इसकी छानबीन हो रही है। फिलहाल उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच करने मंगलवार को खुद डीएम डॉ. त्यागराजन एसएम पहुंचे। उनके साथ एनआईसी की आईटी टीम भी थी। छानबीन में पता चला कि कार्यपालक सहायक ने 15 जुलाई की सुबह 9 बजकर 41 मिनट पर ऐसा किया।

कार्यपालक सहायक मिंटू कुमार निराला मूलरूप से जहानाबाद के घोसी के निवासी हैं। वे फिलहाल मसौढ़ी अंचल में कार्यपालक सहायक के पद पर तैनात हैं। उन्हें आरटीपीएस सेंटर पर निवास प्रमाण पत्र बनवाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एनआईसी की टीम से आरटीपीएस काउंटर पर उपयोग किए जा रहे कंप्यूटर सिस्टम की तकनीकी जांच कराई गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, सोनालिका ट्रैक्टर के बाद डोगेश बाबू का प्रमाण पत्र; बिहार खुल रही पोल

आरटीपीएस पर तैनात सभी कर्मियों से पूछताछ की गई। जांच में पता चला कि अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायक ने उक्त आवेदन पर स्वयं कुत्ता का फोटो लगाकर अपलोड किया था। आवेदन स्वीकृति के बाद निवास प्रमाण-पत्र का यह डॉक्युमेंट कार्यपालक सहायक मींटु कुमार निराला ने ही सबसे पहले एक्सेस किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि आरोपी को तुरंत जेल भेज दिया गया है। कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इन्हें बर्खास्त करने की कार्रवाई भी हो रही है। ऐसा करने के पीछे इनकी मंशा क्या थी तथा इस प्रकरण से जुड़े अन्य लोग कौन हैं, इसकी भी जांच हो रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:डॉग बाबू, पिता-कुत्ता बाबू; पटना में कुत्ते का आवासीय;आवेदक और अधिकारियों पर FIR

राजस्व अधिकारी और आईटी सहायक पर पहले ही हुई कार्रवाई

राजस्व अधिकारी और आईटी सहायक के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। डीएम ने राजस्व अधिकारी को इस मामले में निलंबित करने और आईटी सहायक को बर्खास्त कर दिया है। दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज है। शुरुआती दौर में यह बात सामने आई थी कि दिल्ली की एक महिला का गलत दस्तावेज लगाकर कुत्ते का निवास प्रमाण पत्र बनाया गया था, जिसे बाद में रद्द कर दिया गया। राजस्व अधिकारी और आईटी सहायक से पूछताछ चल रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।