encounter in bihar siwan district police shot two miscreants बिहार के सीवान में हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने दो अपराधियों को मारी गोली, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार के सीवान में हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने दो अपराधियों को मारी गोली

दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने पटना इलाज के लिए भेजवा दिया है। जख्मी व बड़हरिया सदर पुर निवासी रोहित शर्मा हैदराबाद ज्वेलरी लूटकांड समेत जिले में हुए कई आभूषण लूटकांडों का आरोपित है।

Wed, 25 March 2026 07:31 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान टीम, सीवान
share
बिहार के सीवान में हाफ एनकाउंटर, पुलिस ने दो अपराधियों को मारी गोली

बिहार में पुलिस की गोली इन दिनों अपराधियों के लिए काल बनी हुई है। अब एक बार फिर सीवान जिले में पुलिस ने दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया है। सीवान जिले के बसंतपुर थाने के लहेजी गांव के पास मंगलवार की रात अपराधियों ओर पुलिस के बीच हुई मुठभेड़ में दो अपराधी जख्मी हो गए हैं। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस ने पटना इलाज के लिए भेजवा दिया है। पुलिस मुठभेड़ में जख्मी व बड़हरिया सदरपुर निवासी रोहित शर्मा हैदराबाद ज्वेलरी लूटकांड समेत जिले में हुए कई आभूषण लूटकांडों का आरोपित है। अभी हाल ही में बसंतपुर के ज्वेलरी लूटकांड में भी पुलिस को तलाश थी। इसकी पुष्टि करते हुए एसपी पूरन कुमार झा ने बताया कि इसके अलावा एक अन्य अपराधी तरवारा निवासी रोहित उर्फ रिशु भी जख्मी है, जिसको इलाज के लिए पटना भेजा गया है।

एसपी ने बताया कि बसंतपुर थाने की पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि दो अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए बसंतपुर इलाके में हथियारी के साथ घुसे हैं। इसके बाद पुलिस ने उनका पीछा किया तो लहेजी गांव के पास सड़क किनारे ही पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी थी। इसपर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो अपराधी जख्मी हो गए। इनको इलाज के लिए सीवान सदर अस्पताल में लाया गया, जहां से चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। एसपी ने बताया कि बसंतपुर पुलिस की टीम के थानेदार राजू कुमार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर जीतेन्द्र कुमार, संजीव कुमार के स्थ पुलिस निकली थी तो यह मुठभेड़ हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जब से जदयू बनी तब से नीतीश ही सर्वेसर्वा, बिहार में कैसा रहा पार्टी का सफर
ये भी पढ़ें:बिहार में असम से आ रही नशे की खेप, पटना-दरभंगा से 90 लाख की हेरोइन मिली;5 अरेस्ट

बताया गया है कि पुलिस इन अपराधियों की तलाश हैदराबाद ज्वेलरी लूटकांड , दरौंदा थाने के बगौरा ज्वेलरी लूटकांड, खोरी पाकड़ ज्वेलरी लूटकांड , बसंतपुर ज्वेलरी लूटकांड समेत अन्य कांडों में तलाश रही थी। एसपी ने बताया कि अभी पता लगाया जा रहा है कि अन्य कितने मामले इनपर विभिन्न थाना क्षेत्रों में दर्ज किए गए हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बख्तियारपुर-ताजपुर फोरलेन कब होगा चालू, बिहार से नेपाल जाना होगा आसान
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।