Eighth class minor girl raped,third incident of brutality in an area since May 26 in Muzaffarpur Bihar आठवीं की नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपित फरार; 26 मई से एक इलाके में दरिंदगी की तीसरी वारदात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

आठवीं की नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपित फरार; 26 मई से एक इलाके में दरिंदगी की तीसरी वारदात

आरोपित मुकेश राय छात्रा को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर शनिवार की रात ले गया। सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। कुढनी में 6 दिनों में यह तीसरी घटना है।

Sun, 1 June 2025 03:50 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
आठवीं की नाबालिग छात्रा से रेप, आरोपित फरार; 26 मई से एक इलाके में दरिंदगी की तीसरी वारदात

बिहार के मुजफ्फरपुर के कुढनी में बेटियों के साथ हैवानियत की वारदात हो रही है। 26 मई के बाद से अबतक तीन वारदातें हो चुकी हैं। ताजा मामला तुर्की थाना के एक गांव में आठवीं की 11 वर्षीय छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस कांड का आरोपित मुकेश राय फरार है। इससे पहले कुढ़नी में नौ साल की एक बच्ची के साथ रेप कर गला काट दिया गया था जिसकी रविवार को पीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई। एक घटना में वैशाली से अपनी नानी के घर आई किशोर की बोरे में बंद लाश बरामद की गयी जिसके साथ रेप की आशंका व्यक्त की जा रही है। पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

ताजा मामले में बताया गया है कि आरोपित मुकेश राय छात्रा को बहला फुसलाकर बाइक पर बैठाकर शनिवार की रात ले गया। सुनसान जगह ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद पड़ित छात्रा को बाइक से लाकर घर के पास छोड़ दिया। पीड़िता ने परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। घर के लोग आरोपित मुकेश राय के दरवाजे पर पूछने गए। जहां जमकर हंगामा और रोड़ेबाजी हुई। सूचना पर तुर्की पुलिस भी पहुंची। आरोपित के परिवार वालों ने पीड़िता के परिवार वालों को मारपीट कर भगा दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर की रेप पीड़िता की पीएमसीएच में मौत, कांग्रेस ने किया हंगामा

इस मामले में तुर्की थाना पुलिस पर केस नहीं लेने के गंभीर आरोप लगाए जा रहे हैं। रविवार को पीड़ित छात्रा को लेकर परिवार वालों ने महिला थाने पहुंचे। जहां आरोपित मुकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। महिला थानेदार अदिति कुमारी ने बताया की छात्रा की मेडिकल जांच कराई गई है। उसका कोर्ट में भी बयान कराया जायेगा। आरोपी मुकेश फरार है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुजफ्फरपुर में वैशाली की बेटी का शव मिला, यहीं रेप कर बच्ची का काटा था गला

इधर, ग्रामीण सूत्रों ने बताया है कि आरोपी अंचल का दलाल है। राजस्व कर्मी से मिलकर दाखिल खारिज का काम कराता है और गलत तरीके से पैसा कमाता है। नाजायज कमाई के दम पर इलाके में दबंगई करता है। फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए महिला थाना पुलिस छापेमारी कर रही है। एसएसपी सुशील कुमार ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 9 साल की बच्ची से रेप के बाद गला रेता, आरोपी को मारने की कोशिश
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।