dead body of Vaishal girl found in Muzaffarpur days ago girl another raped her throat slit Muzaffarpur Bihar मुजफ्फरपुर में वैशाली की बेटी का शव मिला, दो दिन पहले यहीं रेप कर बच्ची का काटा था गला, Bihar Hindi News - Hindustan
More

मुजफ्फरपुर में वैशाली की बेटी का शव मिला, दो दिन पहले यहीं रेप कर बच्ची का काटा था गला

गुरुवार को सुबह करीब सात बच्चे किशोरी की लाश इलाके में मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। कुढनी में दो दिन पहले एक नौ साल की बच्ची से रेप करने के बाद गला काट दिया था।

Thu, 29 May 2025 09:16 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
share
मुजफ्फरपुर में वैशाली की बेटी का शव मिला, दो दिन पहले यहीं रेप कर बच्ची का काटा था गला

बिहार के मुजफ्फरपुर में एक किशोरी की लाश नहर के पुल में मिली है। घटना कुढनी थाना इलाके के एक गांव की है। गुरुवार को सुबह करीब सात बच्चे किशोरी की लाश इलाके में मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। कुढनी में दो दिन पहले एक नौ साल की बच्ची से रेप करने के बाद गला काट दिया था। पुलिस उस मामले को ठीक से सुलझा भी नहीं पाई थी कि यह नई वारदात सामने आ जाने से पुलिस डिपार्टमें में खलबली मच गई है। किशोरी वैशाली के एक गांव की रहने वाली है जो नाना के घर आई थी। ननिहाल में बच्ची के साथ हुई वारदात से आक्रोश भी पनप रहा है। घटना स्थल पर भारी भीड़ जुट गई है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद कुढनी पुलिस तुरंत घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया। घटना स्थल से साक्ष्य जुटाने में पुलिस जुट गई है। बताया जाता है कि बच्ची दस दिनों पहले मुजफ्फरपुर अपने नानी के घर आई थी। वह मूल रूप से वैशाली की रहने वाली थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजन गांव से मुजफ्फरपुर पहुंचे। बच्ची के पिता और नाना के घरों में घटना को लेकर मातम पसर गया है। पुलिस से त्वरित कार्रवाई करने की मांग की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 8 साल की बच्ची से रेप की कोशिश के बाद गांव में तनाव; पुलिस बल तैनात

बताते चलें कि दो दिन पहले कुढनी में ही एक नौ साल की बच्ची के साथ हैवानियत का खेल खेला गया था। बदमाशों ने पहले उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम और फिर सबूत मिटाने की नीयत से बच्ची का गलाकाटकर फेंक दिया गया था। उस बच्ची को स्थानीय एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। बच्ची की हालत ठीक नहीं है। बार बार ऐसी घटनाएं होने से पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं। मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लाश मिलने वाले स्थल पर जमा हो गए हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।