During Holi 121 persons died in Road Accidents in Bihar होली में खून से लाल हुई बिहार की सड़कें, हादसों में राज्य भर में 121 की दर्दनाक मौत, Bihar Hindi News - Hindustan
More

होली में खून से लाल हुई बिहार की सड़कें, हादसों में राज्य भर में 121 की दर्दनाक मौत

Bihar News: अलग-अलग सड़क हादसों में पटना, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, भागलपुर, भोजपुर सहित राज्य के विभिन्न में 121 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग जख्मी भी हुए।

Fri, 6 March 2026 01:13 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, पटना/ भागलपुर/ मुजफ्फरपुर/ पटना, हिटी
share
होली में खून से लाल हुई बिहार की सड़कें,  हादसों में राज्य भर में 121 की दर्दनाक मौत

Bihar News: बिहार की सड़कें होली के पर्व पर तेज रफ्तार और ट्रैफिक नियमों की अनदेखी के चलते खून से लाल हुईं। पिछले तीन दिनों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में पटना, मुजफ्फरपुर, मधुबनी, भागलपुर, भोजपुर सहित राज्य के विभिन्न में 121 लोगों की मौत हो गई। बड़ी संख्या में लोग जख्मी भी हुए। त्योहार की खुशियों के बजाय मातमी सन्नाटा पसर गया।

कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में सड़क हादसों में 34 लोगों की मौत हो गई। नालंदा व औरंगाबाद में दो- दो, बेगूसराय, गया, गोपालगंज में चार-चार, कैमूर में एक, रोहतास, पटना सारण में पांच-पांच, भोजपुर और सीवान में छह-छह ने दम तोड़ दिया। कोसी के सुपौल में अलग-अलग सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई। पूर्वी बिहार के जमुई में गिद्धौर थाना क्षेत्र, ख़ैरा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत हरदीमोह और लक्ष्मीपुर थाना क्षेत्र में हुए अलग अलग सड़क हादसों में एक शिक्षक समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक गुमटी में जा घुसी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस खोज रही थी शराब, पशु के खटाल में मिलने लगीं राइफल; 4 तस्कर गिरफ्तार

इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुजफ्फरपुर, चंपारण, मधुबनी, समस्तीपुर, दरभंगा और सीतामढ़ी में हुए दर्जनों सड़क हादसों में दो मासूमों और हरियाणा के चार पर्यटकों समेत कुल 41 लोगों की मौत हो गई। इन हादसों में 20 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पूर्वी चंपारण के विभिन्न थाना क्षेत्रों जैसे डुमरियाघाट, पताही, कोटवा और अरेराज में हुए हादसों में 7 लोगों की मौत हुई। वहीं, पश्चिम चंपारण में दो मासूम बच्चों समेत 7 लोगों की जान गई। । सीतामढ़ी के बेलसंड और मेजरगंज में बाइक के पेड़ और रेलिंग से टकराने के कारण 2 युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:एनकाउंटर एट मरीन ड्राइव; पटना पुलिस ने कुख्यात अमित को ठोका, बड़ी साजिश नाकाम

स्कॉर्पियो और ट्रक में टक्कर, पांच की मौत

मधुबनी में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 27 पर फुलपरास थाना क्षेत्र के परसा चौक के समीप गुरुवार अलसुबह भीषण हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना में स्कॉर्पियो के परखचे उड़ गए। मृतकों में चार की पहचान हरियाणा के कुरुक्षेत्र निवासी के रूप में हुई है, जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है। जख्मी कपिस व रितिक भी कुरुक्षेत्र के रहनेवाले हैं। दोनों का इलाज डीएमसीएच में हो रहा है। हादसा गुरुवार सुबह करीब चार बजे खोपा और परसा के बीच हुआ। तेज रफ्तार होने के कारण चालक ने नियंत्रण खो दिया और गाड़ी डिवाइडर को पारकर विपरीत लेन में चली गई। इसी दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कॉर्पियो में टक्कर मार दी। मृतक संजीव अपने दोस्त से गाड़ी मांगकर घूमने निकला था।

दीवार से टकराई कार, रेल अधिकारी ने तोड़ा दम

सहरसा रेल इंजीनियरिंग विभाग में कार्यरत प्रभारी इंस्पेक्टर ऑफ वर्क (आईओडब्ल्यू) स्नेह रंजन (34 वर्ष) की कार मंगलवार की रात अचानक अनियंत्रित होकर एक रेस्टोरेंट की दीवार से टकरा गई। हादसे में स्नेह रंजन की मौत हो गई। वे नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र के कौशुक गांव के रहने वाले थे और सहरसा में कार्यरत थे। हादसा सहरसा-बैजनाथपुर मार्ग में एसआर पेट्रोल पंप के पास हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एक्सयूबी कार में बैठी एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। लोगों की मदद से उन्हें नारायणा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। स्थिति गंभीर देख उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।