Due to strike of circle officers in bihar land mutation and Measurement work stopped बिहार में सीओ के हड़ताल से जमीन का म्यूटेशन, मापी सब बंद, 22 जिलों में सबसे ज्यादा असर, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में सीओ के हड़ताल से जमीन का म्यूटेशन, मापी सब बंद, 22 जिलों में सबसे ज्यादा असर

मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में सभी अंचल कार्यालयों में सीओ काम कर रहे हैं। हालांकि राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण परिमार्जन और दाखिल-खारिज जैसे जमीन से जुड़े काम प्रभावित हैं। मधुबनी जिले में पांच अंचलों को छोड़कर बाकी सभी अंचलाधिकारी हड़ताल पर हैं।

Wed, 11 March 2026 09:05 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान, पटना
share
बिहार में सीओ के हड़ताल से जमीन का म्यूटेशन, मापी सब बंद, 22 जिलों में सबसे ज्यादा असर

बिहार राजस्व सेवा महासंघ के आह्वान पर अंचलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल का राज्य के 22 जिलों में व्यापक असर है। हालांकि करीब 30 फीसदी अंचलाधिकारी हड़ताल पर नहीं हैं। ये नए अंचलाधिकारी हैं और दफ्तर में नियमित रूप से बैठकर कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। सात जिलों के सभी अंचलाधिकारी ड्यूटी पर हैं, जबकि नौ जिलों में हड़ताल का आंशिक असर है। जिन अंचलों में अंचलाधिकारी हड़ताल पर हैं वहां जमीन के म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी, एलपीसी, अभियान बसेरा आदि का काम ठप है।

मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में सभी अंचल कार्यालयों में सीओ काम कर रहे हैं। हालांकि राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण परिमार्जन और दाखिल-खारिज जैसे जमीन से जुड़े काम प्रभावित हैं। मधुबनी जिले में पांच अंचलों को छोड़कर बाकी सभी अंचलाधिकारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर नहीं जाने वाले सीओ में पंडौल, खजौली, राजनगर, रहिका और बेनीपट्टी शामिल हैं। इनमें से चार अंचलों में पुराने सीओ हैं, जबकि पंडौल अंचल में पदस्थापित नए सीओ हड़ताल पर नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में लैंड सर्वे का काम कब होगा पूरा, डिप्टी CM विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन

यहाँ राजस्व कर्मी पहले से ही हड़ताल पर हैं। नालंदा जिले के 20 अंचलों में से दस में कामकाज सुचारु रूप से जारी है। पटना जिले में बिहटा और मोकामा प्रखंड के सीओ भी हड़ताल पर नहीं हैं। नालंदा जिले में 20 अंचल हैं, जिनमें से दस सीओ हड़ताल पर नहीं हैं। पुराने दस सीओ हड़ताल पर हैं। अररिया जिले में नरपतगंज और किशनगंज में ठाकुरगंज और दिघलबैंक को छोड़कर जिले के अन्य अंचलाधिकारी हड़ताल पर हैं। मुंगेर जिले में केवल संग्रामपुर के अंचलाधिकारी हड़ताल पर हैं। वहीं भोजपुर जिले में बड़हरा के सीओ हड़ताल पर नहीं हैं।

इन जिलों में सीओ काम कर रहे

मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, कटिहार, जमुई, मुंगेर

ये हड़ताल पर नहीं

नालंदा जिले में दस अंचलाधिकारी, मधुबनी के पांच, पटना में दो, सीतामढ़ी में दो, किशनगंज में दो, भोजपुर, अररिया व कैमूर में एक-एक, रोहतास में दो।

इन जिलों में हड़ताल का ज्यादा असर

बक्सर, जहानाबाद, बेगूसराय, वैशाली, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, लखीसराय, बांका, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, शिवहर, औरंगाबाद, गोपालगंज, नवादा, शेखपुरा, सारण, भोजपुर, गया, अरवल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध का असर, बिहार में गैस आपूर्ति प्रभावित; SP-DM को सख्त फरमान
ये भी पढ़ें:बिहार में 1426 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव रद्द क्यों, नीतीश सरकार का फैसला
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।