Bihar land survey will end till december 2027 deputy cm vijay sinha बिहार में लैंड सर्वे का काम कब होगा पूरा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार में लैंड सर्वे का काम कब होगा पूरा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन

भूमि सर्वेक्षण पूरा होने से राज्य में भूमि अभिलेख पूरी तरह अपडेट और पारदर्शी हो जाएंगे, जिससे आम लोगों को जमीन से जुड़े विवादों से काफी राहत मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण के कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मार्च को समीक्षा बैठक बुलाई गई है।

Wed, 11 March 2026 08:05 AMNishant Nandan हिन्दुस्तान ब्यूरो, पटना
share
बिहार में लैंड सर्वे का काम कब होगा पूरा, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बताई डेडलाइन

बिहार में जमीन सर्वे का काम चल रहा है। राज्य सरकार का मकसद इस सर्वे के जरिए राज्य में जमीन से जुड़े विवादों को खत्म कर जमीन से जुड़े सही मालिकों को उनका हक दिलाना है। उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि राज्य में चल रहे विशेष भूमि सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्य को समयबद्ध तरीके से पूरा करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

दिसंबर 2027 तक बिहार में भूमि सर्वेक्षण का कार्य हर हाल में पूरा किया जाएगा। भूमि सर्वेक्षण पूरा होने से राज्य में भूमि अभिलेख पूरी तरह अपडेट और पारदर्शी हो जाएंगे, जिससे आम लोगों को जमीन से जुड़े विवादों से काफी राहत मिलेगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वेक्षण के कार्य को गति प्रदान करने के उद्देश्य से 13 मार्च को समीक्षा बैठक बुलाई गई है। इस दौरान हरेक मुद्दे की समीक्षा कर तय समय सीमा में कार्य पूरा कराना उद्देश्य है। बैठक राजस्व (सर्वे) प्रशिक्षण संस्थान, शास्त्रीनगर के सभाकक्ष में होगी। भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के निदेशक सुहर्ष भगत ने बैठक को लेकर पत्र जारी किया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:ईरान-अमेरिका युद्ध का असर, बिहार में गैस आपूर्ति प्रभावित; SP-DM को सख्त फरमान

आपको बता दें कि फिलहाल बिहार राजस्व सेवा महासंघ के आह्वान पर अंचलाधिकारियों और राजस्व अधिकारियों की हड़ताल का राज्य के 22 जिलों में व्यापक असर है। हालांकि करीब 30 फीसदी अंचलाधिकारी हड़ताल पर नहीं हैं। ये नए अंचलाधिकारी हैं और दफ्तर में नियमित रूप से बैठकर कार्यों का निष्पादन कर रहे हैं। सात जिलों के सभी अंचलाधिकारी ड्यूटी पर हैं, जबकि नौ जिलों में हड़ताल का आंशिक असर है। जिन अंचलों में अंचलाधिकारी हड़ताल पर हैं वहां जमीन के म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी, एलपीसी, अभियान बसेरा आदि का काम ठप है।

मुजफ्फरपुर व समस्तीपुर में सभी अंचल कार्यालयों में सीओ काम कर रहे हैं। हालांकि राजस्व कर्मियों की हड़ताल के कारण परिमार्जन और दाखिल-खारिज जैसे जमीन से जुड़े काम प्रभावित हैं। मधुबनी जिले में पांच अंचलों को छोड़कर बाकी सभी अंचलाधिकारी हड़ताल पर हैं। हड़ताल पर नहीं जाने वाले सीओ में पंडौल, खजौली, राजनगर, रहिका और बेनीपट्टी शामिल हैं। इनमें से चार अंचलों में पुराने सीओ हैं, जबकि पंडौल अंचल में पदस्थापित नए सीओ हड़ताल पर नहीं हैं। यहाँ राजस्व कर्मी पहले से ही हड़ताल पर हैं। नालंदा जिले के 20 अंचलों में से दस में कामकाज सुचारु रूप से जारी है। पटना जिले में बिहटा और मोकामा प्रखंड के सीओ भी हड़ताल पर नहीं हैं। नालंदा जिले में 20 अंचल हैं, जिनमें से दस सीओ हड़ताल पर नहीं हैं। पुराने दस सीओ हड़ताल पर हैं।

इन जिलों में हड़ताल का ज्यादा असर

बक्सर, जहानाबाद, बेगूसराय, वैशाली, मधेपुरा, खगड़िया, पूर्णिया, लखीसराय, बांका, भागलपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिम चंपारण, दरभंगा, शिवहर, औरंगाबाद, गोपालगंज, नवादा, शेखपुरा, सारण, भोजपुर, गया, अरवल

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में 1426 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव रद्द क्यों, नीतीश सरकार का फैसला
ये भी पढ़ें:बिहार के जहानाबाद में नाच देखने के दौरान बवाल, 17 साल के लड़के की हत्या
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।