drug dealer went doctor murdered body found in mud incident in Kaimur Bihar डॉक्टर के पास गए दवा कारोबारी की हत्या, कीचड़ में मिली लाश; बिहार के कैमूर की वारदात, Bihar Hindi News - Hindustan
More

डॉक्टर के पास गए दवा कारोबारी की हत्या, कीचड़ में मिली लाश; बिहार के कैमूर की वारदात

मृतक के सिर के पिछले भाग में काफी चोट लगी हुई थी जिससे खून निकल रहा था। हत्या कर शव छिपाने के उद्देश्य से खेत में फेंका गया था।

Thu, 24 July 2025 06:38 PMSudhir Kumar हिन्दुस्तान, कैमूर
share
डॉक्टर के पास गए दवा कारोबारी की हत्या, कीचड़ में मिली लाश; बिहार के कैमूर की वारदात

बिहार के चेनारी-कुदरा स्टेट हाईवे-67 पर लांजी पेट्रोल पंप के पीछे सोन उच्चस्तरीय कैनाल से निकले तेलारी माईनर के समीप समहुत बाबा के पास एक खेत में गुरुवार को 48 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। मृतक की पहचान कैमूर जिले की कुदरा थाना क्षेत्र अंतर्गत नाथूपुर गांव निवासी स्वर्गीय गोपाल सिंह की 48 वर्षीय पुत्र अमरनाथ सिंह के रूप में हुई है जो दवा का कारोबार करता था। शव गुरुवार को उस समय मिला जब लांजी गांव स्थित नहर से सटे उक्त पानी और कीचड़युक्त खेत में अधेड़ व्यक्ति का शव देखा।

मृतक के भतीजा प्रीतम कुमार ने बताया कि हमारे बड़े पिताजी (मृतक अमरनाथ सिंह) बुधवार को अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर चेनारी के एक डॉक्टर से मिलने आए थे। वह चेनारी में डॉक्टर से मुलाकात भी किया। लेकिन, बाद में उनका मोबाइल बंद हो गया। देर रात तक घर नहीं पहुंचे तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। परिजन पूरी रात मृतक को खोजते रहे। इसी दौरान गुरुवार को सूचना मिली कि चेनारी थाना क्षेत्र के लांजी नहर के समीप खेत में शव पड़ा हुआ है। परिजन देखने के लिए पहुंचे तो हमारे बड़े पिताजी अमरनाथ सिंह की लाश थी। मृतक के सिर के पिछले भाग में काफी चोट लगी हुई थी जिससे खून निकल रहा था। उनकी हत्या कर शव छिपाने के उद्देश्य से उस जगह पर फेंका गया था। हत्या किन कारणों से की गई है यह पता नहीं चल रहा है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पति ने तकिया से मुंह दबा पत्नी को मार डाला, 6 माह पहले खिलाया था जहर

परिजनों ने बताया कि वे एमआर का काम करते थे। सासाराम वास्तु विहार में रहकर जिले के विभिन्न प्रखंड में दुकानों पर दवा पहुंचाते थे। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जनक सिंह ने गाली दी, संजय माइक फेंकने आए; तेजस्वी ने बताया विधानसभा में क्या हुआ

थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सासाराम भेज दिया गया है। सिर में गहरी चोट लगी हुई है। शरीर में कई जगह चोट के दाग हैं। इस कारण हम लोग प्रथम दृष्टया हत्या मान कर जांच शुरू किए हैं। परिजनों के द्वारा आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। दोषी पर कार्रवाई होगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।