husband killed wife by suffocating with pillow had fed poison 6 months ago Muzaffarpur Bihar पति ने तकिया से मुंह दबा पत्नी को मार डाला, 6 माह पहले खिलाया था जहर; छोटी बहन ने क्या कहा, Bihar Hindi News - Hindustan
More

पति ने तकिया से मुंह दबा पत्नी को मार डाला, 6 माह पहले खिलाया था जहर; छोटी बहन ने क्या कहा

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। एफएसएल से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। मायके वालों के बयान पर केस दर्ज करने की कवायद चल रही है।

Thu, 24 July 2025 04:58 PMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान, पटना
share
पति ने तकिया से मुंह दबा पत्नी को मार डाला, 6 माह पहले खिलाया था जहर; छोटी बहन ने क्या कहा

बिहार के मुजफ्फरपुर में तकिया से मुंह दबाकर पत्नी की हत्या करने का मामला सामने आया है। शव घर में छोड़कर आरोपी पति और उसके परिवार वाले फरार हो गए। घटना अहियापुर थाना के विजय छपरा की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। मृतका के मायके वालों को छोटी बेटी(मृतका की छोटी बहन) से घटना की जानकारी मिली। आरोप है पहले भी आरोपी अपनी पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश कर चुका है।

सूचना मिलने पर पुलिस गांव में पहुंचकर जांच कर रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है। एफएसएल से घटनास्थल की जांच कराई जा रही है। मायके वालों के बयान पर केस दर्ज करने की कवायद चल रही है। मृतका की मां बोचहां के हुसैनपुर निवासी शिव दुलारी देवी ने पुलिस को बताया कि अहियापुर के विजय छपरा निवासी बिरजू सहनी (30) से उसकी पुत्री सोनी (25) की शादी दस साल पहले हुई थी। वह दो बेटों की मां थी। बड़ा बेटा बलि 8 साल और छोटा बेटा मनीष 6 साल का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दूसरी महिला से अफेयर पर बीवी बोली- अच्छी हरकत नहीं, पति ने मौत के घाट उतार दिया

बताया कि घर खर्च के लिए रुपये मांगने को लेकर पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता था। इसको लेकर बिरजू अक्सर सोनी को मारता पीटता था। घर खर्च के लिए सोनी खुद भी मजदूरी करती थी। छह महीना पहले बिरजू ने सोनी को जहर खिला दिया था। उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि, इसकी शिकायत पुलिस से नहीं की गई थी। बीती रात भी विवाद हुआ तो बिरजू और उसके घर वालों ने सोनी से मारपीट की। फिर तकिया से मुंह दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव को घर में चौकी पर छोड़कर सभी फरार हो गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दुष्कर्म-धमकी से तंग नाबालिग ने की खुदकुशी, दिल्ली से मुजफ्फरपुर तक तार

सोनी की छोटी बहन रंगीला देवी की शादी भी इसी गांव में है। रंगीला ने पिता को कॉल कर घटना की जानकारी दी, जिसके बाद परिजन पहुंचे। अहियापुर थानाध्यक्ष रोहन कुमार ने बताया कि एक महिला का शव मिला है। परिजन दामाद और उसके घर वालों पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। सभी आरोपित घर छोड़कर फरार हैं। आगे की कार्रवाई चल रही है। पुलिस ने कहा है कि फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।