Patna murder 17 year old boy beaten to death by friends in dispute over a girl लड़की के चक्कर में दोस्तों ने 17 साल के लड़के को पीट-पीटकर मार डाला, पटना में मर्डर से सनसनी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

लड़की के चक्कर में दोस्तों ने 17 साल के लड़के को पीट-पीटकर मार डाला, पटना में मर्डर से सनसनी

पटना सिटी में लड़की के चक्कर में हुए विवाद में दोस्तों ने मिलकर एक किशोर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। दो दोस्त उसे अस्पताल में छोड़कर भाग गए। पुलिस ने तीन आरोपियों को पकड़ा है, अन्य की तलाश जारी है।

Sat, 13 Dec 2025 06:52 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, पटना सिटी
share
लड़की के चक्कर में दोस्तों ने 17 साल के लड़के को पीट-पीटकर मार डाला, पटना में मर्डर से सनसनी

बिहार की राजधानी पटना में लड़की के चक्कर में दोस्तों ने मिलकर 17 साल के एक लड़के की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना चौक थाना क्षेत्र के कचौड़ी गली में नारायणी कन्या विद्यालय के पास गुरुवार की रात घटी। सूचना पर जांच में जुटी पुलिस ने तीन किशोरों को पकड़ा है। मृतक की पहचान मेहंदीगंज थाना क्षेत्र के महादेव स्थान, शिव कॉलोनी धनखेती में रहने वाले मनोज यादव के 17 वर्षीय पुत्र अमर कुमार के रूप में हुई है। वह ई-रिक्शा चलाता था।

परिजन का कहना है कि गुरुवार शाम अमर के दोस्तों ने उसे फोन कर बुलाया था। उसके बाद से वह लापता था। लड़की से छेड़खानी को लेकर हुए विवाद को लेकर दोस्तों के बीच कहासुनी हुई थी। इसी क्रम में सभी दोस्तों ने मिलकर अमर की जमकर पिटाई कर दी। उससे वह अचेत हो गया। इसके बाद दो दोस्तों ने मिलकर उसे बाइक से एनएमसीएच पहुंचा दिया और वहां से भाग निकले। इलाज के दौरान अस्पताल में अमर ने दम तोड़ दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्थर से कुचल कर 5वीं के छात्र की हत्या, जोमैटो डिलिवरी बॉय फुसलाकर ले गया था

दूसरी ओर, गुरुवार की देर रात अमर के परिजन को पता चला कि दोस्तों ने अमर के साथ मारपीट की है। इसके बाद परिजन मेहंदीगंज थाने पहुंचे एवं अमर के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पटना सिटी डीएसपी-2 डॉ. गौरव कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही छानबीन शुरू की गई। इसी क्रम में सीसीटीवी फुटेज में दो किशोर को एक बाइक से जख्मी अमर को लेकर जाते हुए देखा गया। मेहंदीगंज और चौक थाने की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर तीन किशोर को पकड़ लिया। दो अन्य की तलाश की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।