Domicile policy demand before Bihar Assembly elections students protest in Patna बिहार चुनाव से पहले डोमिसाइल नीति की मांग तेज, पटना में सड़क पर उतरे छात्र, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बिहार चुनाव से पहले डोमिसाइल नीति की मांग तेज, पटना में सड़क पर उतरे छात्र

बिहार में सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति (स्थानीय अभ्यर्थियों को आरक्षण) लागू करने की मांग तेज हो गई है। पटना में गुरुवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया।

Thu, 5 June 2025 08:35 PMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, वरीय संवाददाता, पटना
share
बिहार चुनाव से पहले डोमिसाइल नीति की मांग तेज, पटना में सड़क पर उतरे छात्र

बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले सरकारी नौकरियों में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग तेज हो गई है। डोमिसाइल नीति और परीक्षा में पारदर्शिता की मांग को लेकर गुरुवार को हजारों छात्र-छात्राएं पटना में सड़क पर उतर गए। गांधी मैदान के पास घंटों तक छात्रों ने मुख्य सड़क पर प्रदर्शन किया। जेपी गोलंबर पर आंदोलनकारियों को रोक दिया गया। पुलिस और छात्रों के बीच कई बार नोक-झोंक भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार को 7 दिनों का अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने मांग नहीं माने जाने पर दोबारा आंदोलन की चेतावनी दी है।

अभ्यर्थी अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री सचिवालय जाना चाहते थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोक दिया। आंदोलन की वजह से मुख्य सड़क पर दो घंटें तक जाम लगा रहा। आंदोलन में बिहार के सभी जिलों से छात्रों का जुटान बिहार स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष दिलीप कुमार के आह्वान पर पटना कॉलेज में हुआ।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिव्यांग कोटे में डोमिसाइल लागू, सरकारी नौकरी में अब बिहार के लोगों को ही आरक्षण

पटना कॉलेज से मार्च करते हुए छात्र गांधी चौक, मुसल्लहपुर, भिखना पहाड़ी, नया टोला, हथुआ मार्केट होते हुए गांधी मैदान के पास जेपी गोलंबर पहुंचे, जहां पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया। बाद में पांच सदस्सीय प्रतिनिधिमंडल को मुख्यमंत्री सचिवालय ले जाया गया, जहां उनकी मुलाकात अधिकारियों से कराई गई। प्रतिनिधिमंडल ने डोमिसाइल लागू करने की मांग से संबंधित ज्ञापन भी सौंपा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल नीति लागू नहीं होगी, मंत्री ने कर दिया साफ

छात्र नेता दिलीप कुमार के साथ प्रतिनिधिमंडल में शशिकला, सुष्मिता, दीपक पाण्डेय, रवि शंकर सिंह शामिल रहे। छात्र नेता दिलीप कुमार ने बताया कि अगर सात दिन के अंदर सरकार इस पर निर्णय नहीं लेती है तो फिर से आंदोलन किया जाएगा। बिहार की सरकारी नौकरियों पर पहला हक यहां के छात्रों का है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:जेडीयू को डोमिसाइल मंजूर नहीं, मनीष वर्मा बोले- बिहारी भी बाहर जाकर नौकरी कर रहे

उन्होंने कहा कि कुछ राज्यों में प्रत्यक्ष रूप से डोमिसाइल लागू है जिससे बिहार के अभ्यर्थियों का नुकसान हो रहा है। कुछ राज्यों में परीक्षा की प्रक्रिया और सिलेबस ऐसा बनाया गया है जिससे उस राज्य से संबंधित प्रश्न अधिक पूछकर वहीं के अभ्यर्थियों को फायदा पहुंचाया जाता है। हमारी मांग है कि बिहार में बीपीएससी टीआरई (शिक्षक भर्ती) में प्राथमिक में 100 प्रतिशत डोमिसाइल लागू किया जाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आरक्षित पदों पर बिहारी अभ्यर्थियों की ही नियुक्ति, डोमिसाइल पर सरकार की सफाई

दिलीप कुमार ने कहा कि बीपीएससी टीआरई में माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक तथा दारोगा, सिपाही, लाइब्रेरियन, बीएसएससी, सहित बिहार की सभी सरकारी नौकरियों में 90 प्रतिशत डोमिसाइल प्रत्यक्ष रूप से लागू किया जाए। 10 प्रतिशत सीट को खुला रखा जाए। प्रदर्शन में प्रियंका पटेल, रौशन, रवि दास, राजेश मालाकर, संतोष, सुमित, मनिषा, अनामिका, खुशबू, सुनिता, मधु, मोना, आर्यन, मनीष सहित हजारों छात्रा-छात्राएं शामिल हुए।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।