Siwan Sadar Hospital gate firing at midnight ambulance driver shot सीवान में सदर अस्पताल के गेट पर आधी रात को फायरिंग, एंबुलेंस ड्राइवर को गोली मारी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

सीवान में सदर अस्पताल के गेट पर आधी रात को फायरिंग, एंबुलेंस ड्राइवर को गोली मारी

सीवान में सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास आधी रात को कई राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से निजी एंबुलेंस चालक घायल हो गया। एबुलेंस चलाने को लेकर दो गुटों में विवाद हुआ ता।

Sat, 19 July 2025 09:48 AMJayesh Jetawat हिन्दुस्तान, सीवान
share
सीवान में सदर अस्पताल के गेट पर आधी रात को फायरिंग, एंबुलेंस ड्राइवर को गोली मारी

बिहार के सीवान में सदर अस्पताल के मुख्य गेट के पास शुक्रवार आधी रात को फायरिंग कर दी गई। निजी एंबुलेंस ड्राइवर गोली लगने से घायल हो गया। सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। अस्पताल के बाहर फायरिंग होने से लोगों में दहशत का माहौल पैदा हो गया। एंबुलेंस चलाने को लेकर दो गुटों में विवाद में फायरिंग होने की बात सामने आई है।

घायल शख्स भगवानपुर थाना क्षेत्र के रामपुर कोठी निवासी प्रदीप कुमार बताया जा रहा है। घटना के बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। इमरजेंसी वार्ड में तैनात डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए उसे पटना रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन पटना नहीं बल्कि उसे यूपी के गोरखपुर ले गए।

प्रदीप के शरीर में कुल दो गोलियां लगी होने की बात कही जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मौके पर दहशत फैलाने के लिए कई राउंड फायरिंग की गई। लगने की बात बताई जा रही है। जबकि मौके पर दहशत फैलाने को लेकर कई राउंड फायरिंग करने की बात बताई जा रही है। वहीं, सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस और एसपी भी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पटना में दो गुटों के झगड़े में फायरिंग, सड़क किनारे बैठी महिला को गोली लग गई

सीवान के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है पूर्व से ही दोनों पक्षों के बीच एंबुलेंस चलाने को लेकर लेकर विवाद चल रहा था। उसके बाद से एक गुट ने दूसरे पर फायरिंग कर दी। फायरिंग करने वाले की पहचान कर ली गई है, उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।