do not show narrow mindedness to Have baby jitan ram manjhi reacts on baba bageshwar dham dhirendra shastri बच्चा पैदा करने में संकीर्णता ना करें.., धीरेंद्र शास्त्री के 4 बच्चे वाले बयान पर क्या बोले जीतन राम मांझी, Bihar Hindi News - Hindustan
More

बच्चा पैदा करने में संकीर्णता ना करें.., धीरेंद्र शास्त्री के 4 बच्चे वाले बयान पर क्या बोले जीतन राम मांझी

आपको बता दें कि नागपुर के एक कार्यक्रम में मौजूद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था, ‘हम पूरे भारत से प्रार्थना करेंगे कि बच्चे तो 4 पैदा करो पर एक स्वयं सेवक संघ के लिए हो। ताकि दूसरे को बचाने के लिए काम आए।’

Sun, 26 April 2026 09:44 AMNishant Nandan लाइव हिन्दुस्तान, गयाजी
share
बच्चा पैदा करने में संकीर्णता ना करें.., धीरेंद्र शास्त्री के 4 बच्चे वाले बयान पर क्या बोले जीतन राम मांझी

बाबा बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने महाराष्ट्र के नागपुर में हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने की सलाह हाल ही में दी है। अब केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। जीतन राम मांझी ने कहा है कि बच्चे पैदा करने में संकीर्णता नहीं करनी चाहिए। इतना ही नहीं जीतन राम मांझी ने अपनी बात रखते वक्त देश की आबादी का भी जिक्र किया।

बाबा बागेश्वर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा, 'उन्होंने (धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री) क्या कहा, क्या नहीं कहा उसके बारे में मैं नहीं कहता हूं। पर इतना जरूर कहना चाहूंगा कि आदमी को जनसंख्या बढ़ाने में या बच्चा पैदा करने में संकीर्णता व्यक्त नहीं करना चाहिए। इसलिए क्योंकि सभी पेट लेकर नहीं पैदा होते हैं। हाथ और मस्तिष्क लेकर भी पैदा होता है। कौन लड़का कितना बड़ा आदमी हो सकता है कहा नहीं जा सकता है। हम रोजगार पैदा करेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नेपाल के रास्ते बिहार में घुसे 11 संदिग्ध, आईबी की रिपोर्ट से उड़ी पुलिस की नींद
ये भी पढ़ें:छाता रखें साथ, बिहार के 21 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट; कहां पड़ेगी भीषण गर्मी

ईमानदारी से समाज को चलाएंगे तो सबका पालन हो जाएगा। आज भारत की जनसंख्या मात्र 140 करोड़ है। जिस समय सिर्फ और सिर्फ 60 करोड़ देवता होते थे, 60 करोड़ यदुवंशी होते थे उस समय भारत जगतगुरु कहलाता था तो उस समय जनसंख्या पर इस तरह से रोक नहीं थी। इसलिए जनसंख्या की रोक की बात मैं नहीं करता हूं, लेकिन यह जरुर कहता हूं कि जनसंख्या हो। उसको बढ़िया से पढ़ाएं-लिखाएं शिक्षित करें और उसको उद्यमी बनाएं।'

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने क्या कहा था..

आपको बता दें कि नागपुर के एक कार्यक्रम में मौजूद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था, 'हम पूरे भारत से प्रार्थना करेंगे कि बच्चे तो 4 पैदा करो पर एक स्वयं सेवक संघ के लिए हो। ताकि दूसरे को बचाने के लिए काम आए। जब कई आपदा आती है तो लोग प्राण बचाकर भागते हैं लेकिन हमारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ता पूरी मेहनत से वहां डटे रहते हैं।

लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।