Disappointed JDU workers gather at CM's residence claiming conspiracy against Nitish Kumar said mandate for NK नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- जनादेश NK के लिए, Bihar Hindi News - Hindustan
More

नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- जनादेश NK के लिए

Nitish Kumar News: बड़ी संख्या में नाराज JDU वर्कर सीएम आवास पर जुटे हैं जो नीतीश कुमार के खिलाफ गहरी साजिश का आरोप लगा रहे हैं। कहा है कि उन्हें बिहार से बाहर भेजने का षडयंत्र किया जा रहा है जिसे कामयाब नहीं होने देंगे।

Thu, 5 March 2026 10:13 AMSudhir Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share
नीतीश के खिलाफ साजिश, सीएम आवास पर जुटे नाराज जेडीयू कार्यकर्ता; बोले- जनादेश NK के लिए

Nitish Kumar News: बिहार में बड़े सियासी उलट फेर की संभावना के बीच सीएम आवास एक अणे मार्ग पर जदयू कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटने लगी है। इसे देखते हुए सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। बड़ी संख्या में नाराज वर्कर हैं जो नीतीश कुमार के खिलाफ गहरी साजिश का आरोप लगा रहे हैं। कहना है कि उन्हें बिहार से बाहर भेजने का षडयंत्र किया जा रहा है जिसे कामयाब नहीं होने देंगे। कई कार्यकर्ता इसे लेकर रोने लगे। कहा जा रहा है कि बिहार ने नीतीश कुमार के नाम पर 2025 से 2030 का जनादेश दिया था। यह फैसला नीतीश कुमार का नहीं है।

बुधवार को होली के उत्सव में डूबे बिहार के लोगों को एक खबर ने चौंका दिया कि नीतीश कुमार सीएम की कुर्सी खाली करके राज्यसभा के रास्ते दिल्ली की राजनीति में वापसी करेंगे। गुरुवार को अमित शाह और नितिन नवीन की मौजूदगी में वे राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। इस खबर से नाराज जदयू के कार्यकर्ता सीएम आवास पर पहुंचने लगे हैं। नीतीश कुमार जिंदाबाद की नारेबाजी के साथ उनके खिलाफ साजिश का आरोप लगाने लगे। एक वर्कर ने रोते हुए कहा कि बिहार की जनता ने 25 से 30, फिर से नीतीश के लिए एनडीए को मैंडेट दिया था। जो ताजा हालात दिख रहे हैं उसका निर्णय नीतीश कुमार का नहीं है कि हमारे सीएम बिहार छोड़कर दिल्ली जाएं। यह एक साजिश है जिसके खिलाफ जदयू कार्यकर्ता सड़कों पर उतरेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:LIVE: नीतीश कुमार जाएंगे राज्यसभा? भड़के JDU नेता, CM आवास के बाहर नारेबाजी

एक वर्कर ने कहा कि लालू यादव के शासन की लाठी खाकर हम लोगों ने नीतीश कुमार के लिए बिहार में लाया। उनके लिए वोट मांगा। उनके अलावे किसी और को सीएम पद पर नहीं देख सकते। निशांत के बारे में कहा कि वे राज्यसभा जाएं। बिहार की व्यवस्था नीतीश कुमार ही संभालें। नाराज कार्यकर्ताओं को पुलिस हटा रही है पर वे बात नहीं मान रहे हैं। कह रहे हैं कि नीतीश कुमार को हटाने की साजिश कभी कामयाब नहीं होगी। हमने किसी दूसरे के लिए वोट नहीं मांगा था। राज्य की महिलाएं भी इससे परेशान हैं। हम लोग अब यहीं डटे रहेंगे और नीतीश कुमार को नॉमिनेशन से रोकेंगे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:नीतीश के बेटे की पॉलिटिक्स में धमाकेदार एंट्री? कौन हैं होने वाले Dy CM निशांत

इधर, जेडीयू एमएलसी संजय सिंह का भी एक बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि नीतीश कुमार बिहार के लिए ही काम करें। बिहार की जनता यही चाहती है कि नीतीश कुमार ही बिहार के सीएम रहें। नीतीश कुमार हमारे अभिभावक हैं। उनका निर्णय सबसे ऊपर है। लेकिन, हम लोगों की इच्छा है कि वे बिहार में ही रहें। ग्रामीण कार्य मंत्री अशोक चौधरी नीतीश कुमार के बिहार छोड़ने पर भावुक हो गए। सिर्फ इतना कहा कि अभी इस पर ऑफिसियल बयान नहीं आया है। यह कहते हुए मीडिया के कैमरे से दूर चले गए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बिहार में नीतीश युग की समाप्ति? अमित शाह की मौजूदगी में RS का नॉमिनेशन करेंगे CM
लेटेस्ट Hindi News और Bihar News के साथ-साथ Patna News, Muzaffarpur News, Bhagalpur News और अन्य बड़े शहरों की ताज़ा खबरें हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।